menu-icon
India Daily

मौनी रॉय के बाद सपना चौधरी की शादी में भी आई खटास? बोलीं- 'प्यार बकवास है'

सपना ने कहा- 'प्यार बकवास है, प्यार कुछ नहीं होता.' उन्होंने आगे कहा कि प्यार के नाम पर लोग दूसरे की जिंदगी कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं. सपना ने खुलकर बताया- 'जहां मुझे प्यार महसूस होगा, मैं वहां बैठ जाऊंगी. जहां निगेटिविटी लगेगी, वहां से उठकर चली जाऊंगी. यही मेरे रिश्तों में भी लागू होता है.'

antima
Edited By: Antima Pal
मौनी रॉय के बाद सपना चौधरी की शादी में भी आई खटास? बोलीं- 'प्यार बकवास है'
Courtesy: x

मुंबई: हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आमतौर पर चुप रहती हैं, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने प्यार और रिश्तों पर ऐसी बातें कहीं हैं, जिसने फैंस को चौंका दिया है. दो बच्चों की मां सपना के बयान को सुनकर कई लोग उनके वैवाहिक जीवन में तनाव की अटकलें लगा रहे हैं.

मौनी रॉय के बाद सपना चौधरी की शादी में भी आई खटास?

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान सपना ने कहा- 'प्यार बकवास है, प्यार कुछ नहीं होता.' उन्होंने आगे कहा कि प्यार के नाम पर लोग दूसरे की जिंदगी कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं. सपना ने खुलकर बताया- 'जहां मुझे प्यार महसूस होगा, मैं वहां बैठ जाऊंगी. जहां निगेटिविटी लगेगी, वहां से उठकर चली जाऊंगी. यही मेरे रिश्तों में भी लागू होता है.'

सपना ने मां के प्यार की तुलना करते हुए कहा- 'मैं अपने बच्चों, टीम, फैमिली और मां से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन सबका प्यार अलग-अलग होता है. मेरी जिंदगी में जो मैंने सहा है, उसके बाद मैं यही कहूंगी कि प्यार बस कहने की बात है. असली प्यार तो सिर्फ मां ही कर सकती है. बाकी सब सौदेबाजी है.'

'किसी ने नहीं दिया वो प्यार'

सपना ने इंटरव्यू में दर्द भरे अंदाज में कहा कि शादीशुदा होने और दो बच्चों की मां होने के बावजूद उन्हें वैसा प्यार नहीं मिला, जैसा उन्होंने अपनी मां से महसूस किया. उन्होंने कहा- 'जब मैं प्यार के बारे में सोचती हूं तो लगता है कि मुझे वो प्यार कहां मिला?' सपना चौधरी का विवाह 2020 में वीरेंद्र सिंह (वीर) के साथ गुपचुप तरीके से हुआ था. दोनों की दो संतानें हैं. वीर हरियाणा की रीजनल फिल्मों, म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं और सिंगर, कंपोजर के रूप में भी सक्रिय हैं.

फैंस में चर्चा तेज

सपना के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उनके शादीशुदा जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ लोग सपना को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनका पति वीर पर कंट्रोलिंग होने का आरोप लगा रहे हैं. सपना हरियाणा की लोकप्रिय डांसर हैं. कई हिट गानों से उन्हें पहचान मिली. वे बिंदास अंदाज और जोशीले स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. लेकिन पर्सनल लाइफ में वो हमेशा प्राइवेसी बनाए रखती हैं.