menu-icon
India Daily

आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में मचाया धमाल; सामने आई पहली झलक, देखिए ग्लैमरस लुक

आलिया का यह आउटफिट रोमांटिक, ताजगी भरा और बेहद एलिगेंट है. एक्सेसरीज को उन्होंने बिल्कुल मिनिमल रखा. सिर्फ चमकदार डायमंड स्टड्स इयररिंग्स और क्लासिक व्हाइट हील्स के साथ उन्होंने लुक को पूरा किया. ज्यादा गहनों से दूर रहकर उन्होंने साबित कर दिया कि सादगी भी कितनी खूबसूरत हो सकती है.

antima
Edited By: Antima Pal
आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में मचाया धमाल; सामने आई पहली झलक, देखिए ग्लैमरस लुक
Courtesy: (@KshSpeaks)

Cannes 2026: 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छा गई है. ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करती आलिया बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं. उनकी इस नई तस्वीर को देखकर फैशन लवर्स और फैंस काफी उत्साहित हैं.

आलिया ने लाइट ग्रीन यानी मिंट ग्रीन कलर का खूबसूरत फ्लोरल आउटफिट चुना है. यह लुक आधुनिक प्रिंसेस स्टाइल का परफेक्ट मिश्रण है. उनके गाउन में फ्लोरल और लीफ पैटर्न का नाजुक काम किया गया है, जो देखने में बगीचे जैसा नरम और सपनों जैसा लग रहा है. 

आलिया का कान लुक

आलिया ने मिंट ग्रीन कलर का मिडी बॉल गाउन पहना है. गाउन में डेलिकेट स्ट्रैपी स्लीव्स हैं और नेकलाइन थोड़ी डीप है, जो लुक में हल्का बोल्ड टच दे रही है. कमर को कसकर डिजाइन किया गया है, जिसके बाद स्कर्ट voluminous और फ्लेयर्ड है. यह स्कर्ट बॉलगाउन स्टाइल में है, जो चलते समय खूबसूरती से लहराता होगा. कपड़े पर बारीक फ्लोरल और पत्तियों की डिटेलिंग ने पूरे लुक को इथरियल बना दिया है. 

आलिया का यह आउटफिट रोमांटिक, ताजगी भरा और बेहद एलिगेंट है. एक्सेसरीज को उन्होंने बिल्कुल मिनिमल रखा. सिर्फ चमकदार डायमंड स्टड्स इयररिंग्स और क्लासिक व्हाइट हील्स के साथ उन्होंने लुक को पूरा किया. ज्यादा गहनों से दूर रहकर उन्होंने साबित कर दिया कि सादगी भी कितनी खूबसूरत हो सकती है.

फैंस और फैशनिस्टाओं का रिएक्शन

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आलिया का यह लुक देखकर हर कोई तारीफें कर रहा है. कई फैशन एक्सपर्ट्स ने इसे 'मॉडर्न फेयरीटेल' का नाम दिया है. एयरपोर्ट पर मोनोक्रोम लुक के बाद उन्होंने पूरी तरह स्टाइल बदलकर सॉफ्ट और रोमांटिक वाइब दी है. 

आलिया भट्ट इस बार कान्स में न सिर्फ अपनी फिल्मों को प्रमोट करने आई हैं बल्कि भारतीय फैशन का भी जलवा बिखेर रही हैं. ग्लोबल मंच पर इतनी सहज और आत्मविश्वास भरी नजर आ रही हैं कि देखकर अच्छा लगता है.