मुंबई: सिंगर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 के कंटेस्टेंट मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल के बीच शादी में अनबन की अफवाहें तेज हो गई हैं. दोनों ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इस खबर ने फैन्स के बीच चर्चा छेड़ दी है.
मिलिंद और प्रिया की शादी 16 अप्रैल 2022 को हुई थी. उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच एक छोटी सी रस्म में शादी रचाई थी. शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खुशियों के पल शेयर करते रहते थे. उनकी प्यारी तस्वीरें और वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आते थे.
लगभग तीन साल बाद फरवरी दोनों ने खुशखबरी सुनाई कि वे माता-पिता बनने वाले हैं. 1 फरवरी 2025 को उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. फिर 30 मई 2025 को उनकी खुशी दोगुनी हो गई जब उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. परिवार में नई खुशी आई और दोनों अक्सर बच्चों के साथ अपनी फोटोज भी पोस्ट करते थे.
चार साल से ज्यादा की शादी और हाल ही में माता-पिता बनने के बाद यह अनफॉलो वाला मामला काफी चौंकाने वाला है. पहले दोनों एक-दूसरे के अकाउंट को फॉलो करते थे और एक-दूसरे की पोस्ट पर लाइक-कमेंट भी करते दिखते थे. अब अचानक एक-दूसरे को अनफॉलो करने से लोग सोचने लगे हैं कि कहीं दोनों के रिश्ते में कोई समस्या तो नहीं आ गई.
फैन्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद सिर्फ गलतफहमी हो, तो कुछ स्प्लिट की अटकलें लगा रहे हैं. लेकिन अब तक मिलिंद गाबा या प्रिया बेनीवाल में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा है. दोनों ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है और अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं.