menu-icon
India Daily

ईशा अंबानी से लेकर अनुष्का शर्मा तक.. अनंत-राधिका से पहले ये रही हैं अब तक की सबसे महंगी शादियां

जब से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई है. मुकेश अंबानी ने अपने बेटे और बहू की शादी में 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए. अनंत अंहानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को जियो सेंटर में की गई. अब इस बीच आइए भारत की 10 सबसे महंगी शादियों के बारे में हम आपको बताते हैं.

India Daily Live
ईशा अंबानी से लेकर अनुष्का शर्मा तक.. अनंत-राधिका से पहले ये रही हैं अब तक की सबसे महंगी शादियां
Courtesy: Social Media

जब से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई है. हर तरफ इनकी ही चर्चा हो रही है. इनकी शादी में देश-विदेश से दर्जनों मेहमान आए थे. कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने यहां पर शिरकत ली है. अंबानी परिवार ने अपने लाडले बेटे की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी. मुकेश अंबानी ने अपने बेटे और बहू की शादी में 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए. अनंत अंहानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को जियो सेंटर में की गई. अब इस बीच आइए भारत की 10 सबसे महंगी शादियों के बारे में हम आपको बताते हैं.

आनंद पीरामल और ईशा अंबानी

इस लिस्ट में पहला नाम आनंद पीरामल और ईशा अंबानी की शादी है. इनकी शादी में कुल खर्चा 700 करोड़ का हुआ. मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी थी. इसलिए तो ईशा की अब तक की सबसे महंगी शादी है.

सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय

वहीं दूसरे नंबर पर सुब्रत रॉय के बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं. इन दोनों भाई की शादी में कुल खर्चा 554 करोड़ रुपये का हुआ था. 

ब्रहमनी रेड्डी और राजीव रेड्डी

तीसरे नंबर पर ब्रहमनी रेड्डी और राजीव रेड्डी का नाम है. इनकी शादी में भी काफी खर्च हुए. इनकी शादी में कुल 500 करोड़ रुपये खर्च हुए.

सृष्टि मित्तल और गुलराज बहल

चौथे नंबर पर सृष्टि मित्तल और गुलराज बहल का नाम है जिनकी शादी में 500 करोड़ का खर्चा हुआ. इनकी शादी भी काफी यादगार रही.

वनीशा और अमित भाटिया

वहीं पांचवे नंबर पर स्टील कारोबारी लक्ष्मीनिवास मित्तल की बेटी वनीशा और अमित भाटिया की शादी है जिसमें 240 करोड़ रुपये खर्च हुए.

सोनम वासवानी और नवीन फैबियानी

वहीं सोनम वासवानी और नवीन फैबियानी की शादी में 210 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

वहीं बॉलीवुड के पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भी काफी यादगार रही थी. कपल ने साल 2017 में शादी की थी. इनकी शादी में 100 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ.

आदिल साजन और सना खान

वहीं आदिल साजन और सना खान की शादी में भी 100 करोड़ का खर्चा हुआ था.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

वहीं बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी की थी. इनकी शादी में 77 करोड़ रुपये का खर्चा आया था.

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता

वहीं मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी भी काफी महंगी शादियों में से एक थी. हालांकि, इनकी शादी का खर्चा सामने नहीं आया है.