menu-icon
India Daily

कौन है राजस्थान का 'डॉन दाऊद'? जिसके आलीशान मकान पर चला बुलडोजर

राजस्थान के एक साइबर ठग के घर पर बुलडोजर चला है. इस ठग का नाम दाऊद है. इसके खिलाफ कई साइबर ठगी के केस दर्ज हैं. दाऊद पर ठगी के कई मुकदमे दर्ज है और वह पुलिस से फरार चल रहा है.

India Daily Live
कौन है राजस्थान का 'डॉन दाऊद'? जिसके आलीशान मकान पर चला बुलडोजर
Courtesy: Social Media

राजस्थान के डीग जिले में एक साइबर ठग के घर पर बुलडोजर चला है. साइबर ठग के सरकारी भूमि पर बने दो हजार वर्गफीट के आलीशान मकान को आज तोड़ दिया है. इस ठग का नाम दाऊद है. इसके खिलाफ कई साइबर ठगी के केस दर्ज हैं. साइबर ठग दाऊद पर ₹5000 का इनाम घोषित है. दाऊद पर ठगी के कई मुकदमे दर्ज है और वह पुलिस से फरार चल रहा है. साइबर ठग ने पंचायत की बंजर भूमि पर मकान बना रखा था. पुलिस ने उसके खिलाफ ऑपरेशन 'एंटी वायरस' के तहत यह कार्रवाई की है.

कौन है साइबर ठग दाऊद? 

दाऊद पुत्र निसार नाम का यह शख्स रायपुर सुकेती गांव का रहने वाला है. उसपर कोटा और डीग में कई साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं. कोटा पुलिस ने तो दाऊद को पकड़वाने वाले को 5000 रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया हुआ है. अब पुलिस ने उसके मकान को तोड़ दिया है. पुलिस का कहना है कि दाऊद काफी शातिर बदमाश है. उसके ठगी के पैसे से मकान बनाया था. 

ऑपरेशन एंटी वायरस

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत चलाया जा रहा है. ये ऑपरेशन 2024 में लॉन्च किया गया था. साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. ऑपरेशन एंटी वायरस से अब तक 400 से ज्यादा साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. 

डीग के पुलिस अधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि डीग जिले में साइबर क्राइम पिछले दिनों काफी बढ़ गया था. इसे खत्म करने के लिए ऑपरेशन एंटी वायरस चलाया जा रहा है. ऑपरेशन एंटी वायरस के अंतर्गत पुलिस थाना सीकरी क्षेत्र के गांव रायपुर सुकेती में साइबर ठग दाऊद खान के मकान पर बुलडोजर चलाया था.