menu-icon
India Daily

Shashi Kapoor: सीढ़ी से गिरी, रस्सी कूदी.., शशि कपूर के जन्म से पहले उनकी मां ने एबॉर्शन के लिए किए ये काम

Shashi Kapoor: शशि कपूर की गिनती एक सुपरस्टार के तौर पर होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर की मां उन्हें जन्म नहीं देना चाहती थी. चलिए जानते हैं ऐसा क्यों?

India Daily Live
Shashi Kapoor: सीढ़ी से गिरी, रस्सी कूदी.., शशि कपूर के जन्म से पहले उनकी मां ने एबॉर्शन के लिए किए ये काम

नई दिल्ली: पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर को तो आप सब जानते होंगे. एक्टर ने अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी इंप्रेस किया. अभिनेता की आज बर्थ एनिवर्सरी है, ऐसे में आज हम आपको इनके बारे में कुछ अनसुने किस्से बताते है जो बहुत कम लोग जानते होंगे.

शशि कपूर का बचपन से ही पढ़ाई में मन नहीं लगता था. जिस कारण एक्टर ने फिल्मों की तरफ अपना रुख किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शशि कपूर की मां उन्हें जन्म नहीं देना चाहती थी. चलिए जानते हैं ऐसा क्यों?

शशि कपूर को जन्म नहीं देना चाहती थी उनकी मां

दरअसल, ये बात साल 1937 के आस-पास की है. जब पृथ्वीराज कपूर फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग आर्टिस्ट के रूप में काम करते थे और खुद को हीरो बनाने की जद्दोजहद में लगे हुए थे. इसी समय इनकी पत्नी रामसरणी प्रेग्नेंट हो गईं. प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही वह दुखी हो गईं, क्योंकि शशि से पहले उनके दो बेटे राज कपूर और शम्मी कपूर थे, इसलिए वो एक और बच्चा नहीं चाहती थी.

ऐसे में अभिनेता ने उनके एबॉर्शन के लिए काफी कोशिश भी की. कभी साइकिल से जानबूझ कर गिर जातीं तो कभी सीढ़ियों से गिरती. तो कभी-कभी वो रस्सी कूदने लग जाती थीं. इन सब कोशिशों के बाद भी भगवान को कुछ और ही मंजूर था. इसलिए 18 मार्च 1938 को पृथ्वीराज कपूर के तीसरे बेटे का जन्म हुआ, जिसको आज दुनिया शशि कपूर के नाम से जानती है. इस बात का खुलासा खुद एक बार शशि कपूर ने किया था.

अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने फिल्म ‘आवारा’ से बतौर बाल कलाकार के रूप में काम किया. इस फिल्म में इनके पिता शशि कपूर भी शामिल थे. इन्होंने इसमें जज की भूमिका निभाई थी.