menu-icon
India Daily

कियारा आडवाणी के बर्थडे पर 'टॉक्सिक' से आया बड़ा सरप्राइज, मेकर्स ने रिलीज किया 'नादिया' का नया पोस्टर

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने उनके किरदार 'नादिया' का नया पोस्टर रिलीज किया है. पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
कियारा आडवाणी के बर्थडे पर 'टॉक्सिक' से आया बड़ा सरप्राइज, मेकर्स ने रिलीज किया 'नादिया' का नया पोस्टर
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'Toxic: A Fairytale For Grown-Ups' के मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म से कियारा के किरदार 'नादिया' का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया. पोस्टर में कियारा लाल रंग की ग्लैमरस ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं. उनकी दमदार नजरें और शानदार लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

मेकर्स ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

फिल्म की टीम ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "हमारी नादिया को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं." पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कियारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. कई यूजर्स ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्मों और शानदार परफॉर्मेंस की शुभकामनाएं दीं. वहीं, कई फैंस ने इसी मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की मांग भी कर डाली.

Kiara Advani Birthday - India Daily
Kiara Advani Birthday - India Daily

क्यों चुनी 'टॉक्सिक'?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने बताया था कि उन्होंने 'टॉक्सिक' जैसी चुनौतीपूर्ण फिल्म के लिए हां क्यों कहा. उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा से ऐसी कहानियां पसंद रही हैं, जिनमें गहराई हो और किरदार कई परतों वाले हों. कियारा के मुताबिक, 'नादिया' का किरदार बेहद मजबूत और विस्तार से लिखा गया है. निर्देशक गीतू मोहनदास के कहानी सुनाने के अंदाज ने भी उन्हें काफी प्रभावित किया. कियारा का कहना है कि इस किरदार में भावनाओं के कई रंग देखने को मिलते हैं और उन्हें लगा कि उनके करियर का यह सही समय है, जब वह इतनी चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

'टॉक्सिक' में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. कियारा ने कहा कि इतनी प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों के साथ काम करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा. उन्होंने सेट का माहौल सहयोगी और सम्मानजनक बताया और कहा कि सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को पूरी शिद्दत से निभाया है.

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'Toxic: A Fairytale For Grown-Ups' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें सत्ता, अपराध और जटिल रिश्तों की कहानी देखने को मिलेगी. कई बार रिलीज डेट टलने के बाद अब यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.