menu-icon
India Daily

कियारा-सिद्धार्थ के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेबी बूट्स वाली तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है. दोनों ने बेटी साराया के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
कियारा-सिद्धार्थ के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेबी बूट्स वाली तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी
Courtesy: kiaraaliaadvani Instagram Account

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. कपल ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनके परिवार में एक बार फिर नन्हा मेहमान आने वाला है.

कियारा और सिद्धार्थ ने सुबह करीब 11 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की. तस्वीर में दोनों अपनी बेटी साराया के साथ नजर आ रहे हैं. तीनों के हाथों में बुने हुए छोटे बेबी बूट्स दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के जरिए कपल ने अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पोस्ट में क्या लिखा?

पोस्ट के साथ कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा, 'Blessed once again with the greatest gift of all. Our hearts are so full of love and gratitude.' यानी दोनों ने बताया कि उन्हें एक बार फिर जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है और उनका दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है.

इस पोस्ट की खास बात यह भी रही कि इसकी तस्वीर कियारा की पिछली प्रेग्नेंसी के ऐलान से काफी मिलती-जुलती नजर आई. पिछले साल भी कपल ने इसी तरह की तस्वीर के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी. इस बार भी दोनों ने उसी अंदाज को दोहराते हुए बेटी साराया को तस्वीर का हिस्सा बनाया.

इन लोगों ने दी बधाइयां

खुशखबरी सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं. फिल्ममेकर करण जौहर ने पोस्ट पर प्यार जताते हुए कई हार्ट और नजर वाले इमोजी शेयर किए. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर और अथिया शेट्टी ने भी कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट के साथ कपल को शुभकामनाएं दीं. डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने भी कियारा और सिद्धार्थ को बधाई दी.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेम कहानी भी बॉलीवुड फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रही है. दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें उनकी फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान सामने आई थीं. साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था और फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

कियारा और सिद्धार्थ की निजी जिंदगी

कियारा और सिद्धार्थ अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. यही वजह है कि उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी का यह ऐलान भी बेहद सादगी भरे अंदाज में किया गया. तस्वीर में किसी बड़े ऐलान या लंबे संदेश के बजाय सिर्फ बेबी बूट्स और परिवार की झलक के जरिए खुशखबरी साझा की गई.

दूसरे बच्चे के आने की खबर के बाद Advani-Malhotra परिवार में जश्न का माहौल है. फैंस अब कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं और उनके आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर उत्साहित हैं. साराया के बाद अब परिवार में एक और नन्ही खुशी दस्तक देने वाली है.