मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी एक वायरल वीडियो ने काफी विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो में करीना को लंबी कतार को पार करते हुए सीधे सिक्योरिटी गेट की ओर जाते देखा जा सकता है. यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई और अब लाखों लोगों ने इसे देख लिया है.
वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'करीना कपूर ने एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ दी और सीधे गेट की ओर बढ़ गईं. सेलिब्रिटी को यह विशेष छूट क्यों मिलती है? किसने उन्हें यह अधिकार दिया? बाकी लोग भी तो उड़ान पकड़ने के लिए इंतजार कर रहे हैं. यह सबके साथ अन्याय है.'
Airport queue scene: Queen Kareena Kapoor arrives!
— RAHUL (@RahulSeeker) April 12, 2026
A simple queue can expose the gap between a society of dignified citizenry and a nation of slaves where all are entrenched in the class, caste, superiority, and inferiority power game. 🤌🏾 pic.twitter.com/vHB4yOI375
इस पोस्ट पर लाखों व्यूज आए और कमेंट्स में लोगों की राय बंट गई. कई लोगों ने करीना की इस हरकत पर नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा, 'घृणित... वह किसी से बेहतर नहीं हैं.' दूसरे ने कहा, 'यह हमारा सिस्टम है. ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को उन्हें रोकना चाहिए था. सेलिब्रिटी का अहंकार बड़ा होता है और हम आम लोग ही उन्हें स्टार बनाते हैं.'
हालांकि कई लोगों ने करीना का बचाव भी किया. उन्होंने बताया कि यह कोई गलत तरीका नहीं था. एयरपोर्ट पर पेड VIP सर्विस या फास्ट ट्रैक सुविधा उपलब्ध होती है. इसमें यात्री कुछ हजार रुपये देकर लंबी कतार से बच सकते हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वहां 6000 रुपये देकर एक्सप्रेस सर्विस ली जा सकती है. शायद करीना ने भी यह सर्विस ली होगी.' कुछ का कहना है कि बिजनेस क्लास पैसेंजर्स के लिए अलग लेन होती है या स्टाफ की मदद से वे जल्दी निकल जाते हैं.
करीना उस समय पारंपरिक पीच कलर के आउटफिट में नजर आईं. वे शायद परिवार के साथ यात्रा कर रही थीं. वीडियो में उन्हें स्टाफ द्वारा गाइड करते हुए दिखाया गया, जिससे लग रहा था कि वे लाइन काट रही हैं. यह घटना VIP कल्चर पर फिर से बहस छेड़ गई है. आम लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि सेलिब्रिटी को विशेष सुविधाएं मिलती हैं, जबकि वे खुद घंटों इंतजार करते हैं.