menu-icon
India Daily

'धुरंधर' फ्रेंचाइजी हुई 3000 करोड़ के पार, खुशी से झूमी सारा अर्जुन, फैंस के लिए किया खास पोस्ट

सारा ने अपने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के साथ फिल्म के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फैंस को धन्यवाद दिया. पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'यालिना की ओर से, मैं आप सभी को प्यार के लिए धन्यवाद देती हूं.' इस कैप्शन के साथ उन्होंने पूरे क्रू और दर्शकों का आभार जताया. 

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी हुई 3000 करोड़ के पार, खुशी से झूमी सारा अर्जुन, फैंस के लिए किया खास पोस्ट
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड में एक नया इतिहास रच दिया है आदित्य धर की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने. रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस दो फिल्मों वाली सीरीज ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. सिर्फ दो फिल्मों के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली भारतीय फ्रेंचाइजी बन गई है.

'धुरंधर' फ्रेंचाइजी हुई 3000 करोड़ के पार

पहले भाग 'धुरंधर' ने करीब 1300 करोड़ कमाए थे, जबकि सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने 1700 करोड़ का आंकड़ा छू लिया. कुल मिलाकर फ्रेंचाइजी अब 3000 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है. इस शानदार सफलता पर फिल्म की यंग एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी बेहद खुश हैं. फिल्म में उन्होंने 'यालिना जमाली' का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)

सारा ने अपने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के साथ फिल्म के एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फैंस को धन्यवाद दिया. पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'यालिना की ओर से, मैं आप सभी को प्यार के लिए धन्यवाद देती हूं.' इस कैप्शन के साथ उन्होंने पूरे क्रू और दर्शकों का आभार जताया. 

सारा अर्जुन के लिए यह डेब्यू फिल्म ही जीवन बदल देने वाली साबित हुई. मात्र 20 साल की उम्र में उन्हें इतने बड़े प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह के साथ काम करने का मौका मिला. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया था कि यालिना के रोल के लिए 1200 से ज्यादा लड़कियां ऑडिशन दे चुकी थीं, लेकिन सारा की फ्रेश लुक और एक्टिंग ने सबको प्रभावित किया. फिल्म में उनका किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया और अब वे चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. घरेलू स्तर पर इसने 1000 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई की. ओवरसीज में भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया. शुरुआती हफ्तों में जबरदस्त ओपनिंग के बाद भी फिल्म ने लंबे समय तक अपना दबदबा बनाए रखा. कई पैन-इंडिया फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए यह फ्रेंचाइजी अब टॉप पर है.

आदित्य धर के डायरेक्शन, रणवीर सिंह की एक्शन से भरपूर परफॉर्मेंस और पूरी टीम की मेहनत ने इसे संभव बनाया. सारा अर्जुन जैसी नई प्रतिभा को ब्रेक देने के लिए भी फिल्म सराहना पा रही है. इस सफलता से बॉलीवुड में नई उम्मीद जगी है. सारा ने अपनी पोस्ट में कहा कि फैंस का यह प्यार उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा देता है. यालिना का किरदार निभाकर उन्होंने साबित कर दिया कि नई पीढ़ी की एक्ट्रेस भी बड़े स्क्रीन पर छा सकती हैं.