मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. इस बार वजह उनकी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता के साथ साथ उनके भविष्य को लेकर की गई एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी है. सोशल मीडिया पर सामने आई इस भविष्यवाणी ने कंगना के फैंस के बीच नई उत्सुकता पैदा कर दी है. हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कंगना रनौत की आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर लॉन्च किया गया. ट्रेलर को दर्शकों से अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं और फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई. इसी बीच ज्योतिषी प्रशांत किनी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कंगना रनौत के करियर और निजी जीवन को लेकर कई दावे किए, जो अब चर्चा का विषय बने हुए हैं.
ज्योतिषी के अनुसार अक्टूबर 2026 के बाद कंगना रनौत के फिल्मी करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने दावा किया कि अक्टूबर 2026 से दिसंबर 2028 तक का समय एक्ट्रेस के लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकता है. उनके मुताबिक इस दौरान कंगना को करियर में नई सफलताएं मिल सकती हैं और उनके पेशेवर जीवन की दिशा बदल सकती है. इतना ही नहीं, भविष्यवाणी में कंगना की शादी को लेकर भी दावा किया गया है. ज्योतिषी का कहना है कि अक्टूबर 2026 से नवंबर 2027 के बीच एक्ट्रेस विवाह के बंधन में बंध सकती हैं. हालांकि यह केवल एक ज्योतिषीय अनुमान है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.
सोशल मीडिया पर यह भविष्यवाणी तेजी से वायरल हो रही है. कंगना के फैंस इस पर अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग इसे सकारात्मक संकेत मान रहे हैं तो कुछ इसे केवल अनुमान के रूप में देख रहे हैं. कंगना रनौत पिछले कुछ सालों से लगातार फिल्मों में सक्रिय रही हैं, लेकिन उनकी कई हालिया फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं. इमरजेंसी, तेजस, चंद्रमुखी 2 और धाकड़ जैसी फिल्मों को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे दर्शकों को सिनेमाघरों तक बड़ी संख्या में खींचने में सफल नहीं रहीं.