menu-icon
India Daily

'के.डी. द डेविल' के डायरेक्टर ने नोरा फतेही के विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को बताया 'छोटी सी समस्या'!

नोरा फतेही और संजय दत्त पर गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होते ही भारी विवाद में फंस गया. गाने के बोलों को वल्गर और आपत्तिजनक बताते हुए सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई. अब फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

antima
Edited By: Antima Pal
'के.डी. द डेविल' के डायरेक्टर ने नोरा फतेही के विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को बताया 'छोटी सी समस्या'!
Courtesy: x

मुंबई: कन्नड़ फिल्म के.डी. द डेविल में नोरा फतेही और संजय दत्त पर गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होते ही भारी विवाद में फंस गया. गाने के बोलों को वल्गर और आपत्तिजनक बताते हुए सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई. अब फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे 'छोटी सी लिरिक्स की समस्या' करार दिया है.

'के.डी. द डेविल' डायरेक्टर ने सरके चुनर विवाद को बताया छोटी सी समस्या

एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'हमारी बड़ी फिल्म में गाने के बोलों को लेकर एक छोटी सी समस्या आ गई, लेकिन इसे बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है.' उन्होंने बताया कि मूल कन्नड़ वर्जन में गाना काफी अच्छा चला और कर्नाटक व केरल में लोगों को बहुत पसंद आया. पार्टी नंबर के तौर पर यह मजेदार था. अब हिंदी वर्जन के बोलों को सेंसर बोर्ड के लिए रिवाइज कर दिया गया है.

डायरेक्टर प्रेम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद मूल कन्नड़ लिरिक्स लिखे थे. हिंदी अनुवाद रकीब आलम ने किया था. प्रेम ने माना कि वे हिंदी भाषा में ज्यादा पारंगत नहीं हैं, इसलिए कुछ शब्दों का मतलब उन्हें ठीक से समझ नहीं आया. उन्होंने अपनी गांव की पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा- 'मेरे गांव में 'नीचे मत गिरा, उठाओ' जैसी बातें रोजमर्रा की भाषा का हिस्सा हैं. यह जनपद शैली है.'

प्रेम का कहना है कि वे किसी भी तरह के विवाद नहीं चाहते. फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें दर्शकों को गहरा संदेश मिलेगा. गाने को सिर्फ फन एलिमेंट के रूप में शामिल किया गया था. दूसरी तरफ नोरा फतेही ने भी इस मामले पर साफ-साफ दूरी बना ली. उन्होंने कहा कि उन्होंने तीन साल पहले कन्नड़ वर्जन शूट किया था, लेकिन हिंदी वर्जन और उसके बोलों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. 

नोरा ने यहां तक कहा कि फिल्ममेकर्स ने उनके और संजय दत्त के AI जेनरेटेड इमेज भी इस्तेमाल किए, जिसका वे हमेशा विरोध करती रही हैं. गाने के हिंदी वर्जन को बाद में यूट्यूब से हटा भी दिया गया. यह विवाद तब और बढ़ गया जब कुछ संगठनों ने गाने पर बैन की मांग की और कानूनी शिकायतें दर्ज हुईं. हालांकि डायरेक्टर प्रेम का मानना है कि इसे LPG गैस की समस्या की तरह छोटा मुद्दा मानकर आगे बढ़ना चाहिए. फिल्म के.डी. द डेविल 1970 के दशक की बैंगलोर पर आधारित एक्शन एंटरटेनर है. विवाद के बावजूद फिल्म की रिलीज को लेकर टीम उत्साहित है.