menu-icon
India Daily

'धुरंधर 2' से डर गए अक्षय कुमार! 'टॉक्सिक' की तरह बदलेगी 'भूत बंगला' की रिलीज डेट? क्या है नई प्लानिंग

धुरंधर 2 की शानदार सफलता के बीच अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट पर सस्पेंस बना हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स अब रिलीज टालने या तय तारीख पर टिके रहने को लेकर विचार कर रहे हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
'धुरंधर 2' से डर गए अक्षय कुमार! 'टॉक्सिक' की तरह बदलेगी 'भूत बंगला' की रिलीज डेट? क्या है नई प्लानिंग
Courtesy: Social Media

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है. 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की कमाई की रफ्तार इतनी तेज है कि इंडस्ट्री के कई बड़े मेकर्स अपनी फिल्मों की रिलीज डेट बदल चुके हैं.  इसी बीच अब अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार भूत बंगला की टीम इस समय अपनी रिलीज रणनीति पर दोबारा विचार कर रही है. फिल्म की रिलीज 10 अप्रैल तय की गई है, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाने का ऑप्शन भी सामने रखा गया है. बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 अपने चौथे हफ्ते में भी मजबूत कमाई कर सकती है, जो भूत बंगला के लिए चुनौती बन सकती है. हालांकि 17 अप्रैल को कोई बड़ी फिल्म रिलीज के लिए तय नहीं है, जिससे भूत बंगला को फायदा भी मिल सकता है.

फिर टली अक्षय कुमार की भूल बंगला की रिलीज डेट!

भूल बंगला के मेकर्स के पास फिलहाल दो विकल्प हैं. पहला यह कि वे 10 अप्रैल की तय तारीख पर ही फिल्म रिलीज करें और धुरंधर 2 की लहर के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश करें. दूसरा विकल्प यह है कि वे एक हफ्ते की देरी करके 17 अप्रैल को फिल्म रिलीज करें ताकि बॉक्स ऑफिस पर कम टक्कर मिले. दोनों ही विकल्प अपने अपने फायदे और नुकसान के साथ आते हैं.

ट्रेलर रिलीज पर भी असर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर फिल्म 10 अप्रैल को ही रिलीज होती है, तो इसका ट्रेलर 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. लेकिन अगर रिलीज डेट बदली जाती है, तो ट्रेलर की तारीख भी आगे बढ़ सकती है. इस वजह से सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि पूरी मार्केटिंग रणनीति भी इस फैसले पर निर्भर है. अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी फिल्म और धुरंधर 2 के बीच करीब तीन हफ्ते का अंतर है. उनका मानना है कि यह गैप काफी है और इससे उनकी फिल्म पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि धुरंधर 2 इंडस्ट्री के लिए अच्छा बिजनेस कर रही है.

भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और यह अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी को करीब 16 साल बाद फिर से साथ ला रही है. इस फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकार नजर आएंगे. इस स्टार कास्ट और कॉमेडी स्टाइल को देखते हुए दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.