menu-icon
India Daily

जूनियर एनटीआर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, 'ड्रैगन' के लिए चिसल्ड बॉडी देख फैंस शॉक्ड

जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी शानदार फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से सुर्खियां बटोर रहे हैं. प्रभास की 'सालार' और 'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ उनकी आगामी फिल्म की तैयारी में एनटीआर ने अपनी बॉडी को पूरी तरह बदल डाला है. 

antima
Edited By: Antima Pal
जूनियर एनटीआर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, 'ड्रैगन' के लिए चिसल्ड बॉडी देख फैंस शॉक्ड
Courtesy: x

मुंबई: साउथ के मशहूर सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी शानदार फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से सुर्खियां बटोर रहे हैं. प्रभास की 'सालार' और 'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ उनकी आगामी फिल्म (जिसे फिलहाल 'ड्रैगन' नाम से जाना जा रहा है) की तैयारी में एनटीआर ने अपनी बॉडी को पूरी तरह बदल डाला है. 

जूनियर एनटीआर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी चिसल्ड और लीन बॉडी की तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर फैंस दीवाने हो गए. पिछले साल 2025 में रिलीज हुई 'वार 2' में जूनियर एनटीआर ने ऋतिक रोशन के साथ काम किया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतना रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अब प्रशांत नील के साथ यह प्रोजेक्ट उनके करियर का सबसे बड़ा कमबैक साबित हो सकता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

फिल्म में एनटीआर के किरदार के लिए उन्हें खास फिजिकल तैयारी करनी पड़ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सिर्फ सात हफ्तों में करीब 9.5 किलो वजन कम किया और फंक्शनल ट्रेनिंग के जरिए अपनी बॉडी को रिप्ड और शार्प बनाया है. शेयर की गई तस्वीर में जूनियर एनटीआर अपनी टोन हुई मसल्स और लीन फिगर फ्लॉन्ट करते नजर आए. उनकी इस मेहनत को देख फैंस ने कमेंट्स में तारीफों के पुल बांध दिए.

एक यूजर ने लिखा, 'नेचुरल बॉडी बिल्डिंग हमेशा बेस्ट! जय एनटीआर!' जबकि दूसरे फैन ने कहा, 'अन्ना, हम उस तबाही का इंतजार कर रहे हैं जो आप स्क्रीन पर मचाने वाले हो.' कई फैंस ने लिखा कि उनका कमबैक अब बहुत मजबूत होगा. प्रशांत नील के डायरेक्शन में यह फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर होने वाली है.

फिल्म में अनिल कपूर और रुक्मिणी वासंथ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. शूटिंग का एक शेड्यूल जॉर्डन में चल रहा है और पूरी टीम जोर-शोर से काम कर रही है. एनटीआर की यह ट्रांसफॉर्मेशन फिल्म के इंटेंस फाइट सीन और एक्शन सीक्वेंस को देखते हुए की गई है. प्रशांत नील की फिल्मों में एक्टर की फिजिकल प्रेजेंस हमेशा खास होती है और एनटीआर पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं. 

फैंस का कहना है कि 'वार 2' की नाकामी के बाद यह रोल एनटीआर को दोबारा टॉप पर ला सकता है. उनकी मेहनत, डिसिप्लिन और नेचुरल बॉडी बिल्डिंग की तारीफ हर तरफ हो रही है. कई लोग कह रहे हैं कि एनटीआर ने साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. जूनियर एनटीआर की यह तस्वीर और वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.