menu-icon
India Daily

Ed Sheeran ने Free Palestine विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कॉन्सर्ट से रैपर को बाहर निकालने पर दिया बयान

एड शीरन ने इंस्टाग्राम पर छह स्लाइड वाले स्टेटमेंट में सारी बातें साफ कीं. उन्होंने बताया कि मिकलमोर को टूर से हटाने का फैसला प्रमोटर्स ने लिया था, उनका खुद का नहीं. कई अमेरिकी वेन्यूज ने साफ कह दिया था कि अगर मिकलमोर शो में रहे तो वे कॉन्सर्ट होस्ट नहीं करेंगे.

antima
Edited By: Antima Pal
Ed Sheeran ने Free Palestine विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कॉन्सर्ट से रैपर को बाहर निकालने पर दिया बयान
Courtesy: X

Ed Sheeran Shares Statement: पॉप स्टार एड शीरन ने अपने अमेरिकी टूर से रैपर मिकलमोर को हटाए जाने के विवाद पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. मिकलमोर को उनके 'फ्री फिलिस्तीन' वाले स्टेज रिमार्क के बाद टूर से बाहर किया गया था. इस विवाद ने अब और तूल पकड़ लिया है क्योंकि बाकी चार सपोर्टिंग आर्टिस्ट भी मिकलमोर के समर्थन में टूर छोड़ चुके हैं.

Ed Sheeran के कॉन्सर्ट से रैपर बाहर

एड शीरन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर छह स्लाइड वाले स्टेटमेंट में सारी बातें साफ कीं. उन्होंने बताया कि मिकलमोर को टूर से हटाने का फैसला प्रमोटर्स ने लिया था, उनका खुद का नहीं. कई अमेरिकी वेन्यूज ने साफ कह दिया था कि अगर मिकलमोर शो में रहे तो वे कॉन्सर्ट होस्ट नहीं करेंगे. शीरन ने एक हफ्ता वेन्यूज से बातचीत करके कोई रास्ता निकालने की कोशिश की, लेकिन फैसला नहीं बदल सका.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

शीरन ने लिखा- 'मिकलमोर का टूर से निकलना प्रमोटर का फैसला था, मेरा नहीं.' उन्होंने दोनों पक्षों के बीच पुल बनाने की कोशिश की थी. साथ ही उन्होंने कहा कि वे उन फैंस को निराश नहीं करना चाहते जिन्होंने शो के टिकट लिए और प्लान बनाए थे. टूरिंग क्रू और म्यूजिशियंस की रोजी-रोटी भी इस टूर पर निर्भर है, इसलिए वे शो रोकना नहीं चाहते थे.

इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से बहुत दुखी- शीरन

शीरन ने अपनी और प्रमोटर्स की भूमिका को अलग-अलग बताया. उन्होंने कहा कि वे इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से बहुत दुखी हैं. लेकिन स्टेज से राजनीतिक बयान न देना इसका मतलब नहीं कि उनके मन में कोई भावना या चिंता नहीं है. वे कलाकार के रूप में अपनी बात रखते हैं, लेकिन कॉन्सर्ट को राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहते.

इस पूरे मामले ने कलाकारों की अभिव्यक्ति की आजादी और वेन्यूज के दबाव पर नई बहस छेड़ दी है. कई लोग मिकलमोर के समर्थन में खड़े हो गए हैं, जबकि कुछ का मानना है कि बड़े टूर में व्यावसायिक फैसले भी मायने रखते हैं. बाकी सपोर्टिंग आर्टिस्ट्स के टूर छोड़ने से एड शीरन के लूप टूर पर अब नया संकट आ गया है.