Nick Jonas Birthday: निक जोनस आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिशियन निक की कहानी सिर्फ गानों तक सीमित नहीं है. इसमें परिवार का सपोर्ट, संगीत का जुनून और प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात जैसी खास बातें शामिल हैं. आइए जानते हैं उनके सफर की कुछ रोचक बातें.
16 सितंबर 1992 को अमेरिका में निकोलस जेरी जोनस के रूप में निक का जन्म हुआ. उनके पिता पॉल केविन जोनस म्यूजिशियन थे और चर्च में गाते थे. मां डेनिस मिलर जोनस साइन लैंग्वेज टीचर के साथ गायकी भी करती थीं. परिवार में तीन भाई और थे- जोए, केविन और छोटे फ्रैंकी. संगीत घर का माहौल था, इसलिए निक को छोटी उम्र से ही गाने का शौक लग गया. कहा जाता है कि मां ने ब्यूटी पार्लर में उनके हुनर को पहचाना और आगे बढ़ाने का हौसला दिया.
LAS VEGAS! Tickets on sale now.
See you Memorial Day weekend https://t.co/iMQ9lnbWlc pic.twitter.com/LAwZtlfenI
— Jonas Brothers (@jonasbrothers) March 13, 2026
2005 में निक ने भाई जोए और केविन के साथ जोनस ब्रदर्स बैंड बनाया. तीन साल बाद 2008 में उनके एल्बम 'इट्स अबाउट टाइम', 'जोनस ब्रदर्स' और 'हैप्पिनेस बिगेन्स' काफी हिट हुए. बैंड को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट के लिए ग्रैमी अवॉर्ड का नॉमिनेशन भी मिला. युवाओं के बीच जोनस ब्रदर्स काफी पॉपुलर हो गए.
2015-16 के आसपास निक अकेले काम कर रहे थे. तभी उनके जीवन में प्रियंका चोपड़ा आईं. भाई केविन ने सलाह दी कि प्रियंका से बात करो. निक ने सोशल मीडिया पर खुद को उनका फैन बताते हुए मैसेज भेजा. प्रियंका ने जवाब दिया. 2017 में मेट गाला में दोनों पहली बार मिले और रेड कार्पेट पर साथ पोज दिए. दिसंबर 2018 में उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने शादी रचाई. दोनों परिवार मौजूद रहे.
शादी के बाद भारत में निक की लोकप्रियता बढ़ी. फैंस उन्हें प्यार से 'क्यूट जीजू' कहने लगे. धीरे-धीरे यह टैग 'नेशनल जीजू' बन गया. आज निक और प्रियंका अपनी बेटी मालती के माता-पिता हैं. निक के गाने अब भारत में भी काफी सुने जाते हैं.