menu-icon
India Daily

Dopahiya Season 2 Trailer: कब और कहां देख पाएंगे मजेदार वेब सीरीज 'दुपहिया' का सीजन 2? ट्रेलर जारी कर मेकर्स ने खत्म किया संस्पेस

वेब सीरीज 'दुपहिया' के दूसरे सीजन का ट्रेलर आखिरकार फैंस के सामने आ गया है. मेकर्स ने इसे जारी कर दिया है और पहली झलक देखकर साफ है कि इस बार भी धड़कपुर गांव में मजेदार और रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी.

antima
Edited By: Antima Pal
Dopahiya Season 2 Trailer: कब और कहां देख पाएंगे मजेदार वेब सीरीज 'दुपहिया' का सीजन 2? ट्रेलर जारी कर मेकर्स ने खत्म किया संस्पेस
Courtesy: X

Dupahiya Season 2 Trailer: वेब सीरीज 'दुपहिया' के दूसरे सीजन का ट्रेलर आखिरकार फैंस के सामने आ गया है. मेकर्स ने इसे जारी कर दिया है और पहली झलक देखकर साफ है कि इस बार भी धड़कपुर गांव में मजेदार और रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी. पिछले सीजन की सफलता के बाद दर्शक इस नए हिस्से का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

'दुपहिया सीजन 2' का ट्रेलर आउट

ट्रेलर में धड़कपुर गांव की आम जिंदगी और उसकी छोटी-बड़ी परेशानियां साफ नजर आती हैं. कहानी का केंद्र बनवारी का परिवार है. इस बार बनवारी की बंजर जमीन पर मोबाइल टॉवर लगाने की बात चल रही है. वह हर संभव कोशिश करता है कि टॉवर लग जाए. लेकिन जैसे ही टॉवर लगता है, गांव में अफवाहें, अंधविश्वास और हंगामा शुरू हो जाता है. लोग तरह-तरह की बातें फैलाते हैं और माहौल बिगड़ने लगता है. वहीं दूसरी तरफ रोशिनी और अमावस अपनी एसएससी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं. दोनों मिलकर सफलता हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. ट्रेलर इन दोनों कहानियों को अच्छे से जोड़ता दिखता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कास्ट को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे अनुभवी कलाकार इसमें शामिल हैं. स्पर्श श्रीवास्तव और रेणुका शहाणे के नए किरदार खासतौर पर आकर्षक लग रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय स्टार निरहुआ भी इस सीरीज में नजर आएंगे. उनकी एंट्री से सीरीज में और ज्यादा मजा आने वाला है.

ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि कहानी में कई अनोखे मोड़ और उथल-पुथल भरे पल होंगे. पिछले सीजन की तरह इस बार भी बनवारी का परिवार किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकता है. साथ ही गांव की सामाजिक समस्याओं को भी हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. मनोरंजन के साथ-साथ कुछ सोचने वाली बातें भी मिलेंगी.

'दुपहिया सीजन 2' 1 अक्टूबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. फैंस को बस कुछ दिनों का इंतजार है. ट्रेलर देखकर उत्साह बढ़ गया है और अब पूरा सीजन देखने की जिज्ञासा और ज्यादा हो गई है. धड़कपुर का नया अध्याय जल्द ही स्क्रीन पर धमाल मचाने वाला है.