menu-icon
India Daily

Don 3 कंट्रोवर्सी के बीच फरहान अख्तर ने सलमान खान के साथ की बड़ी फिल्म पर चर्चा, पीरियड ड्रामा होगा धमाका

रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक महीने से सलमान खान और फरहान अख्तर नियमित मीटिंग कर रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि सलमान को स्क्रिप्ट का जो हिस्सा सुनाया गया, उन्हें वह बेहद पसंद आया. दोनों ही इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. हालांकि बातें अभी शुरुआती दौर में हैं और कोई पेपरवर्क या आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

antima
Edited By: Antima Pal
Don 3 कंट्रोवर्सी के बीच फरहान अख्तर ने सलमान खान के साथ की बड़ी फिल्म पर चर्चा, पीरियड ड्रामा होगा धमाका
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म लाइनअप काफी रोचक होती जा रही है. 'डॉन 3' विवाद के बीच फरहान अख्तर के साथ उनकी नई फिल्म की चर्चा जोरों पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान और फरहान एक बड़े पीरियड एक्शन ड्रामा पर बातचीत कर रहे हैं.

सलमान और फरहान साथ करेंगे धमाकेदार फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक महीने से सलमान खान और फरहान अख्तर नियमित मीटिंग कर रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि सलमान को स्क्रिप्ट का जो हिस्सा सुनाया गया, उन्हें वह बेहद पसंद आया. दोनों ही इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. हालांकि बातें अभी शुरुआती दौर में हैं और कोई पेपरवर्क या आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

पीरियड ड्रामा की खबर ने मचाई चर्चा

यह फिल्म एक विशाल पीरियड एक्शन ड्रामा होने वाली है और इसे दो भागों में बनाने की योजना है. अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल हो जाता है तो यह सलमान खान और फरहान अख्तर की पहली फिल्म साथ होगी. फैंस को सलमान को पीरियड अवतार में देखने का इंतजार रहेगा, जो निश्चित रूप से दर्शकों के लिए नया और रोमांचक अनुभव होगा.

दो फिल्में आधिकारिक रूप से घोषित

सलमान खान के पास फिलहाल दो फिल्में आधिकारिक रूप से घोषित हैं. पहली फिल्म 'मातृभूमि' तैयार है, दूसरी फिल्म वम्शी पायदिपल्ली के निर्देशन में बन रही है, जिसमें नयनतारा भी लीड रोल में हैं. यह फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा राज और डीके के साथ भी सलमान की फिल्म की खबरें आ रही हैं.

'डॉन 3' विवाद की वजह से सुर्खियों में फरहान अख्तर

दूसरी तरफ फरहान अख्तर इन दिनों 'डॉन 3' विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं. रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है. ऐसे में फरहान का सलमान जैसे बड़े स्टार के साथ नया प्रोजेक्ट शुरू करना काफी दिलचस्प माना जा रहा है.