Kala Hiran Controversy: बॉलीवुड में एक नई विवाद की आंच तेज हो गई है. फिल्म 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी ने दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि उन्हें सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की तरफ से धमकी मिली हो सकती है.
अमित जानी ने एक इंटरव्यू में कहा- 'इन्हें या तो धमकी मिल गई है. सलमान खान के शेरा-पेरा ने फोन कर दिया होगा कि 'बेटा तुम बहुत उछल रहे हो' या फिर उन्हें लगा कि पैसा तो ले लिया, चेक मिल गया, अब सलमान खान का भी भला बन जाते हैं.'
17 जून को मुकाम और जोधपुर जाकर बिश्नोई समाज से समर्थन मांगेगे अमित जानी, 19 जून की सुनवाई मे गुरु जम्भेश्वर भगवान सहायता करेंगे pic.twitter.com/mwkaZxnvUN
— Amit Jani (@AmitJaniIND) June 16, 2026
यह बयान फिल्म की टीजर रिलीज के बाद उठे विवाद के बीच आया है. गोविंद नामदेव, जो फिल्म में वकील का रोल निभा रहे हैं, ने टीजर देखकर हैरानी जताई थी. उन्होंने दावा किया कि जो टीजर आया है, वो शूटिंग के दौरान जो सीन किए गए थे, उससे बिल्कुल अलग है. इस पर अमित जानी भड़क गए और सोशल मीडिया पर नामदेव को खूब सुनाया. प्रोडक्शन हाउस की तरफ से नामदेव को नोटिस भेजा गया है, जिसमें सार्वजनिक माफी और 50 लाख रुपये का जुर्माना मांगा गया है.
अमित जानी का कहना है कि गोविंद नामदेव को पूरा स्क्रिप्ट पढ़ने को दिया गया था. स्क्रिप्ट से पहले सिनॉप्सिस भी उन्होंने पढ़ लिया था. जानी ने साफ कहा कि अभिनेता ने पहले पूरी सहमति दी थी, लेकिन अब अचानक उल्टा रुख अपनाया जा रहा है. इससे पहले सलमान खान की टीम ने भी 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर्स को नोटिस भेजा था.
नोटिस में फिल्म की प्रोडक्शन और प्रमोशन रोकने को कहा गया था. अमित जानी ने इस नोटिस का वीडियो शेयर करते हुए उसे फाड़ दिया था, जो काफी वायरल हुआ. अब मामला कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने फिल्ममेकर्स को नोटिस जारी किया है और अगली सुनवाई 19 जून 2026 को होगी.