नई दिल्ली: बस कुछ घंटे और उसके बाद साल 2023 होगा खत्म और 2024 का होगा आगाज..ऐसे में हर कोई पार्टी मोड में है. वहीं अगर इस साल इंटरटेनमेंट की बात करें तो कई अभिनेत्रियों ने इस साल अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. इन अदाकाराओं ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ इंडस्ट्री में दबदबा बनाया और इस बात को गलत साबित किया कि एक महिला अकेले अपने कंधे पर पूरा बोझ नहीं उठा सकती है. अब इस बीच आज हम आपको उन अदाकाराओं का नाम बताते है जिनकी एक्टिंग ने इस साल काफी सुर्खियां बटोरी.
अदा शर्मा जो कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' में दिखाई दी थी. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया साथ ही इस फिल्म को भी काफी तारीफ मिली. इस फिल्म को हिट कराने का सारा श्रेय अदा शर्मा को ही जाता है. यह फिल्म अभिनेत्री के करियर के लिए एक टर्निंग प्वाइंट रहा है. इस फिल्म के बाद हर जगह अदा शर्मा की वाहवाही होने लगी.
तृप्ति डिमरी जिनको अभी हाल ही में फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था. इस दौरान लोगों ने इनकी जमकर तारीफ की थी. इस फिल्म में भले ही तृप्ति का रोल काफी कम देर का था लेकिन लोगों को वो भी काफी पसंद आया. इनकी परफॉर्मेंस की हर किसी ने जमकर तारीफ की थी. इस फिल्म में तृप्ति ने जोया का रोल अदा किया जिनको भाभी-2 के नाम से जाना गया.
वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से आलिया को काफी पसंद किया गया. इन्होंने इस फिल्म के जरिए काफी वाहवाही लूटी और उनके इस अंदाज को लोगो ने काफी पसंद भी किया.
वहीं करीना कपूर ने भी इस बार ओटीटी पर काफी धूम मचाई और उनकी सीरीज 'जाने जां' को लोगों मे काफी पसंद किया. फिल्म में बेबो के लुक को काफी पसंद किया गया.