menu-icon
India Daily

धुरंधर-2 का टीजर जल्द होने वाला है रिलीज! रणवीर सिंह और आदित्य धर ने क्रिप्टिक पोस्ट कर तारीख और टाइमिंग का दिया बड़ा हिंट

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का पहला लुक जल्द सामने आ सकता है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर तारीख और समय शेयर कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

Anuj
Edited By: Anuj
धुरंधर-2 का टीजर जल्द होने वाला है रिलीज! रणवीर सिंह और आदित्य धर ने क्रिप्टिक पोस्ट कर तारीख और टाइमिंग का दिया बड़ा हिंट
Courtesy: Social Media

मुंबई: रणवीर सिंह ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने सीधे कुछ नहीं कहा, बल्कि इशारों में ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर या टीजर की ओर संकेत किया है. यह देखकर फैंस को पहली फिल्म के वक्त किए गए उनके पुराने क्रिप्टिक पोस्ट याद आ गए हैं.  

2 फरवरी की शाम करीब 6 बजे रणवीर सिंह और फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जैसी पोस्ट शेयर की. इस तस्वीर में सिर्फ इतना लिखा था 'कल 12:12.' इसके अलावा कोई कैप्शन या जानकारी नहीं दी गई. पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई.

ट्रेलर या टीजर होगा रिलीज

आदित्य धर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘कल 12:12’ लिखकर उत्सुकता और बढ़ा दी. इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी समय ‘धुरंधर 2’ का टीजर या ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है. फैंस कमेंट सेक्शन में दिल, आग और तालियों वाले इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.

आदित्य धर ने दिया बड़ा अपडेट

धुरंधर 2 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने के करीब नजर आ रहा है. रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट संकेतों में दिया है. इस पोस्ट के बाद से फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि फिल्म का पहला टीजर बहुत जल्द रिलीज किया जा सकता है.

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

सोमवार को रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा संदेश साझा किया. इसमें लिखा था- 'कल 3 फरवरी, समय 12.12.' इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया. हालांकि, मेकर्स ने यह साफ नहीं किया कि इस समय क्या रिलीज होगा, लेकिन टीजर की उम्मीद सबसे ज्यादा जताई जा रही है.

आदित्य धर ने दिया इशारा

निर्देशक आदित्य धर ने हाल ही में टीजर को लेकर चल रही अटकलों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक फैन द्वारा बनाए गए मीम को शेयर किया, जिसमें टीजर जल्द रिलीज करने की मांग की थी. इसके साथ आदित्य धर ने लिखा कि टीजर कुछ ही दिनों में आएगा. इस बयान ने फैंस की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है.

धुरंधर को मिली जबरदस्त सफलता

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.

कहानी और दमदार स्टारकास्ट

धुरंधर की कहानी भारत की गुप्त सैन्य कार्रवाइयों पर आधारित थी. फिल्म में आईसी 814 अपहरण कांड, संसद हमला और 26.11 जैसे असली घटनाक्रम दिखाए गए थे. रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार नजर आए थे.

रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस टक्कर

धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस दिन यश की टॉक्सिक और अदिवी सेश की डकैत भी रिलीज हो रही हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. टीजर से फिल्म की कहानी की पहली झलक मिलने की उम्मीद है.