मुंबई: नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की धुरंधर के रिलीज होते ही एक अजीब सा कन्फ्यूजन देखने को मिला है. दर्शक जब फिल्म खत्म होने के बाद क्रेडिट्स देखने लगे तो वहां एक नाम दिखा जो था एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग सवाल करने लगे कि क्या कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राजनीति छोड़कर बॉलीवुड जॉइन कर लिया है.
ट्विटर इंस्टाग्राम और रेडिट पर लोगों ने जमकर मजे लिए. किसी ने लिखा कि 'राहुल गांधी अब फिल्मों से देश बदलेंगे'. तो किसी ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा के बाद बॉलीवुड जोड़ो मिशन शुरू हो गया है'. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि 'धुरंधर की सक्सेस के बाद राहुल गांधी फिल्म इंडस्ट्री में भी विपक्ष बन जाएंगे.'
इस वायरल दावे की सच्चाई जानना जरूरी था. जब फैक्ट चेक किया गया तो सामने आया कि फिल्म धुरंधर के क्रेडिट्स में दिखने वाले राहुल गांधी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. यह नाम सिर्फ एक संयोग है. धुरंधर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी एक सीनियर फिल्म प्रोड्यूसर हैं जो लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने कई बड़े और सफल प्रोजेक्ट्स में बतौर प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम किया है. इनमें लकी भास्कर, वेदा, फर्जी, रॉकेट बॉयज और रुस्तम जैसे नाम शामिल हैं. यह वही राहुल गांधी हैं जिनका नाम इंडस्ट्री में जाना पहचाना है.
OMG #RahulGandhi was behind #Dhurandhar, I am feeling proud as a Congress supporter.
Thank you #जननायक_राहुल_गांधी 😭
Hit like if you love Rahul ji ♥️ pic.twitter.com/yrDn1f4y4Y— प्रखर (@wokiepedia) January 31, 2026Also Read
- गोविंदा, चंकी पांडे, शक्ति कपूर, मनोज तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस फ्रॉड केस में हुआ एक्शन?
- 'शायद यह पहले मिला होता तो 'धरम जी' बहुत खुश होते...', धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने पर हेमा मालिनी का बयान
- पाकिस्तान में भी 'धुरंधर' का जलवा, बैन के बावजूद पड़ोसी देश में उड़ाया गर्दा, नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड
Rahul Gandhi is executive producer of Dhurandhar pic.twitter.com/qNcPevNmaW
— nysa (@chalkalaana) February 1, 2026
यह साफ कर देना जरूरी है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस फिल्म या किसी भी फिल्म प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं है. न उन्होंने धुरंधर प्रोड्यूस की है और न ही किसी तरह की क्रिएटिव या फाइनेंशियल भूमिका निभाई है. यह पूरा मामला सिर्फ नाम के कन्फ्यूजन की वजह से वायरल हुआ.
Watched #Dhurandhar on Netflix after all those reels.
— Neeraj SHarma (@Highyieldnsh) January 31, 2026
Quality? NOT GREAT. But finished it.
At 17:01, saw the credit -Executive Producer: Rahul Gandhi. “Ek Din Aayegi Aisi Sarkar Jise Desh ki Fikar Hogi”
And ofc Aditya Dhar knew -just Rahul Gandhi’s name, and BOOM! Everyone’s TALK pic.twitter.com/drzIXZkozQ
सोशल मीडिया के दौर में नाम मिलते ही अफवाह फैलना आम बात हो गई है. खासकर जब नाम किसी बड़े पब्लिक फिगर से जुड़ा हो. इससे पहले भी कई बार फिल्मों वेब सीरीज और कंपनियों में ऐसे नाम सामने आए हैं जिनकी वजह से गलतफहमियां फैलीं. लेकिन हर बार सच्चाई जांचना जरूरी होता है.