menu-icon
India Daily

डेब्यू करते ही हिला दिया रेखा-मुमताज का स्टारडम, शादी कर छोड़ा करियर; ऋषि कपूर संग की धांसू वापसी

डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में धमाकेदार डेव्यू किया था. सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन बाद में शानदार वापसी कर खुद को हिंदी सिनेमा की सबसे हिट एक्ट्रेसेस में शामिल कर लिया.

babli
Edited By: Babli Rautela
डेब्यू करते ही हिला दिया रेखा-मुमताज का स्टारडम, शादी कर छोड़ा करियर; ऋषि कपूर संग की धांसू वापसी
Courtesy: Social Media

मुंबई: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं जिन्होंने हर दौर में अपने काम से दर्शकों के दिलों में राज किया है. उन्हीं नामों में एक बड़ा नाम है डिंपल कपाड़िया का. उनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. कम उम्र में मिली बेमिसाल सफलता, सुपरस्टार से शादी, करियर से दूरी और फिर फिल्मों में शानदार वापसी. डिंपल की कहानी संघर्ष, आत्मविश्वास और नई शुरुआत की जिगती जागती मिसाल मानी जाती है. आज भी डिंपल कपाड़िया उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जिन्होंने हर दौर में खुद को साबित किया और समय के साथ अपनी पहचान को और मजबूत बनाया.

16 साल की उम्र में बदल गई थी दिंपल की जिंदगी

डिंपल कपाड़िया को बेहद कम उम्र में वह सफलता मिली जिसका सपना हजारों कलाकार देखते हैं. उन्हें मशहूर फिल्म मेकर राज कपूर की फिल्म बॉबी में अहम किरदार निभाने का मौका मिला. साल 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. फिल्म में डिंपल की मासूमियत, आत्मविश्वास और अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया. पहली ही फिल्म से वह दुनियाभर में मशहूर हो गईं. उस दौर में जब हेमा मालिनी, रेखा, मुमताज जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं, तब डिंपल ने अपनी अलग पहचान बना ली.

करियर के शिखर पर की शादी

बॉबी की रिलीज से पहले ही डिंपल कपाड़िया ने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी. यह शादी उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई. दोनों की उम्र में बड़ा अंतर होने के बावजूद उनकी जोड़ी सुर्खियों में रही. शादी के बाद डिंपल ने परिवार को प्राथमिकता देते हुए फिल्मों से दूरी बना ली. उस समय उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को अधिक महत्व दिया.

परिवार और रिश्तों में आए उतार चढ़ाव

शादी के बाद डिंपल और राजेश खन्ना की दो बेटियां हुईं, जिनमें ट्वीकल खन्ना और रिंकी खन्ना शामिल हैं. समय के साथ उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं और दोनों अलग रहने लगे. हालांकि उन्होंने कभी कानूनी रूप से तलाक नहीं लिया. निजी जीवन में आए इन बदलावों ने डिंपल को एक नई दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने एक बार फिर अभिनय की दुनिया में लौटने का फैसला किया.