menu-icon
India Daily

एक फिल्म ने बदल दी किस्मत! बन गए भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर; शाहरुख-रजनीकांत भी रह गए पीछे

पुष्पा 2 की शानदार सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से उनकी फीस 300 करोड़ रुपये या उससे अधिक आंकी जा रही है, जो कई बड़ी फिल्मों के बजट से भी ज्यादा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
एक फिल्म ने बदल दी किस्मत! बन गए भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर; शाहरुख-रजनीकांत भी रह गए पीछे
Courtesy: Instagram

मुंबई: भारतीय सिनेमा में सितारों की फीस हमेशा चर्चा का विषय रही है. कभी 1 करोड़ रुपये फीस लेने वाले एक्टर को बड़ी उपलब्धि माना जाता था, लेकिन समय के साथ यह आंकड़ा लगातार बढ़ता गया. आज स्थिति ऐसी है कि कुछ सुपरस्टार्स एक फिल्म से सैकड़ों करोड़ रुपये की कमाई कर रहे हैं. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फीस और कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा का नया रिकॉर्ड बना दिया है. बताया जा रहा है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 से उनकी कुल कमाई लगभग 300 करोड़ रुपये या उससे अधिक रही है.

पुष्पा 2 ने बदल दी अल्लू अर्जुन की किस्मत

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने दुनियाभर में जबरदस्त सफलता हासिल की है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाई. फिल्म की शानदार कमाई का सीधा फायदा इसके कलाकार अल्लू अर्जुन को भी मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें केवल तय फीस ही नहीं मिली, बल्कि फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सा दिया गया. यही मुनाफे की साझेदारी उनकी कुल कमाई को रिकॉर्ड स्तर तक ले गई.

300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का दावा

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन को फिल्म के लिए अग्रिम फीस के साथ साथ लाभ में हिस्सा भी मिला. अनुमान लगाया जा रहा है कि पुष्पा 2 से उनकी कुल कमाई 300 करोड़ रुपये के आसपास या उससे अधिक हो सकती है. यदि यह आंकड़ा सही माना जाए तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी एक्टर की एक फिल्म से सबसे बड़ी कमाई मानी जाएगी. अल्लू अर्जुन की संभावित कमाई को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यह कई बड़ी फिल्मों के बजट से भी ज्यादा बताई जा रही है.

उदाहरण के तौर पर भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल बाहुबली 2 का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये से कम बताया जाता है. ऐसे में एक एक्टर की एक फिल्म से होने वाली कमाई का इस स्तर तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

पीछे छूट गए बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार

एक समय था जब बॉलीवुड के तीनों खान सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टरओं की लिस्ट में टॉप पर रहते थे. शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने कई वर्षों तक इस सूची पर अपना दबदबा बनाए रखा. बाद में शाहरुख खान ने फिल्मों में मुनाफे की हिस्सेदारी का मॉडल अपनाकर अपनी कमाई को और बढ़ाया. उनकी कई फिल्मों ने उन्हें 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दिलाई.