menu-icon
India Daily

Captain Miller Trailer: 'कैप्टन मिलर' का शानदार ट्रेलर हुआ आउट, एक्शन मोड में नजर आए सुपरस्टार धनुष

Captain Miller Trailer: फिल्म में धनुष खतरनाक रोल में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर देख आप भी धनुष की तारीफ करते नहीं थकेंगे.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Captain Miller Trailer: 'कैप्टन मिलर' का शानदार ट्रेलर हुआ आउट, एक्शन मोड में नजर आए सुपरस्टार धनुष

हाइलाइट्स

  • 'कैप्टन मिलर' का ट्रेलर हुआ जारी
  • एक्शन मोड में नजर आए धनुष

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की मच अवेटेड फिल्म 'कैप्टन मिलर' का हर किसी को इंतजार है ऐसे में मेकर्स ने इसका दमदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है. इस ट्रेलर को देख हर कोई धनुष की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है. फिल्म में धनुष खतरनाक रोल में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर देख आप भी धनुष की तारीफ करते नहीं थकेंगे.

'कैप्टन मिलर' का ट्रेलर हुआ जारी

मेकर्स ने ट्रेलर जारी कर दिया है जिसमें आप धनुष के खूंखार अवतार को देख सकेंगे. 'कैप्टन मिलर' फिल्म के ट्रेलर में धनुष का एक्शन हर किसी के दिमाग में छप गया है. अगर धनुष के लुक की बात करें तो वह लंबे बालों और बढ़ी हुई दाढ़ी में काफी हैंडसम लग रहे हैं. वहीं अगर फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो 2.54 सेकंड के इस ट्रेलर में धनुष के काफी एक्शन सीन दिखाई देते हैं, वह अकेले ही अंग्रेजों के छक्के छुड़ाते दिख रहे हैं. वह कभी दुश्मनों पर गोलियों की बौछार करते हैं, तो कभी तेज धार तलवार से उनके गले काटते हैं. ट्रेलर को देख समझ आता है कि वह एक गांव को अंग्रेजों से बचा रहे हैं और इस दौरान फिल्म की कहानी शुरू होती है.

एक्शन मोड में नजर आए धनुष

वहीं आप इस फिल्म का ट्रेलर देखेंगे तो आपको एक डॉयलॉग सुनाई देगा जो कि धनुष बोलते हैं. 'कैप्टर मिलर' के ट्रेलर में धनुष कहते हैं कि 'तूने शैतान के बारे में सुना ही होगा. वो शैतान मैं ही हूं जिसे लोग प्यार से बोलते हैं कैप्टन मिलर.' इसके बाद वह धनुष पूरे ट्रेलर में ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखते हैं. आपको बता दें कि यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.