menu-icon
India Daily

HJTIHH Day 6 Collection: सिनेमाघरों में छाई ‘है जवानी तो इश्क होना है’, जानें छठे दिन फिल्म की कमाई

'है जवानी तो इश्क होना है' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठे दिन 51 करोड़ पार. वरुण धवन और पूजा हेगड़े की इस फिल्म ने भारत में कुल 34 करोड़ से अधिक की कमाई दर्ज की.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
HJTIHH Day 6 Collection: सिनेमाघरों में छाई ‘है जवानी तो इश्क होना है’, जानें छठे दिन फिल्म की कमाई
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: वरुण धवन और पूजा हेगड़े की रोमांटिक फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भले ही धमाकेदार नहीं रहा, लेकिन यह फिल्म धीरे-धीरे अपनी जगह बनाती जा रही है. पांच जून को सिनेमाघरों में कदम रखने वाली इस फिल्म ने अपने छठे दिन दुनियाभर में 51 करोड़ रुपये से ज्याद का कारोबार कर लिया है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है, फिर भी यह अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. 

भारत में छठे दिन की कमाई

ताजा रिपोर्ट के अनुसार 'है जवानी तो इश्क होना है' ने अपने छठे दिन भारत में 7,495 शो के जरिए दो करोड़ पचासी लाख रुपये की कमाई की. हालांकि यह पिछले दिन की तुलना में 27.3 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है. पहले वीकेंड के बाद से इस फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. 

डे वाइज भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन

पहला दिन- 7.50 करोड़ रुपये
दूसरा दिन-7.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 9 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 3.50 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 3.85 करोड़ रुपये
छठा दिन- 2.85 करोड़ रुपये
कुल- 34.15 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वरुण धवन की इस फिल्म ने विदेशी बाजार में छठे दिन 75 लाख रुपये की कमाई की.  इसके साथ ही विदेशों में इस फिल्म का कुल ओवरसीज़ ग्रॉस कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. घरेलू ग्रॉस कलेक्शन कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 51.85 करोड़ रुपये हो गया है. 

किन फिल्मों से है मुकाबला

'है जवानी तो इश्क होना है' इस समय कई बड़ी फिल्मों के साथ परदे साझा कर रही है. जिनमें अनुराग कश्यप की बॉबी देओल अभिनीत फिल्म 'बंदर', बुची बाबू साना की तेलुगु फिल्म 'पेद्दी', हॉलीवुड की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म 'ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' शामिल है. इतनी प्रतिस्पर्धा के बावजूद वरुण धवन की यह फिल्म पचास करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही है जो किसी भी निर्माता के लिए राहत की बात है. 

डेविड धवन और वरुण धवन की चौथी जोड़ी

यह फिल्म इस मायने में भी खास है क्योंकि वरुण धवन और उनके पिता निर्देशक डेविड धवन ने चौथी बार एक साथ काम किया है. बाप-बेटे की यह जोड़ी हमेशा से दर्शकों को मनोरंजन देती रही है और इस बार भी उन्होंने हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी के साथ दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने की कोशिश की है.