menu-icon
India Daily

Dhanashree Verma Divorce: 'अगर मैं सच बोल दूं तो...', चहल को धोखा देने के आरोपों पर धनश्री वर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Dhanashree Verma Divorce: डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फ़ॉल’ में अपने और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के तलाक से जुड़ी अफवाहों पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी के दावे सिर्फ 'नकारात्मक प्रचार' हैं और असलियत इससे बिल्कुल अलग है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Dhanashree Verma Divorce: 'अगर मैं सच बोल दूं तो...', चहल को धोखा देने के आरोपों पर धनश्री वर्मा ने किया बड़ा खुलासा
Courtesy: Social Media

Dhanashree Verma Divorce: मशहूर डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा, जो इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फ़ॉल’ में नजर आ रही हैं, ने अपने एक्स पति और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जुड़े विवादों पर खुलकर रिएक्ट किया है. हाल ही में शो के दौरान उन्होंने उन सभी दावों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने चहल को धोखा दिया था और यही वजह उनके तलाक का कारण बनी.

शो के एक एपिसोड में उनके सह-प्रतियोगी अरबाज़ पटेल ने जिक्र किया कि उन्होंने ऐसी अफवाहें सुनी हैं कि धनश्री ने चहल को धोखा दिया. इस पर नाराजगी जताते हुए धनश्री ने कहा, 'वो तो असफल हो जाएंगे ना, फालतू बात. उनको डर है ना के मैं मुंह ना खोल दो तो दबाएंगे ना. मैं बता दूंगी ना एक-एक बात, आपको ये शो पीनट लगेगा.' धनश्री ने साफ किया कि उनके निजी रिश्तों से जुड़ी बातें अफवाहों पर आधारित हैं और उनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है.

तलाक और नई अफवाहों पर चुप्पी

एपिसोड में ही अरबाज ने इशारा किया कि वे चहल की मौजूदा गर्लफ्रेंड को जानते हैं. इस पर रिएक्शन देने के बजाय धनश्री ने संयम बनाए रखा. उन्होंने कहा, 'ये सब जो तलाक की बातें चल रही हैं, वो बिल्कुल ही बन गई हैं. मैंने उनको पहले ही छोड़ दिया है.' धनश्री और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी और फरवरी 2025 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था.

नकारात्मक पीआर और छवि पर बोलीं धनश्री

शो में नयनदीप रक्षित से बातचीत के दौरान धनश्री ने अपनी छवि पर हो रहे नकारात्मक प्रचार को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'सबके हाथ में अपनी इज्जत होती है. जब आप शादीशुदा होते हैं, और जब आप जिम्मेदार होते हैं, तो आपको दूसरे व्यक्ति का सम्मान भी अपने हाथों में रखना होता है. जा कर में भी अनादर कर सकती थी? एक महिला होने के नाते मुझे कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है?'

उन्होंने आगे कहा, 'अपनी छवि साफ करने के लिए किसी और को नीचा क्यों दिखाना? आप मेरे बारे में चाहे जितना भी नेगेटिव पीआर करें, मेरे बारे में चाहे जितना भी बोलें, इससे आपको कोई फायदा नहीं होने वाला. आप बस अपना समय बर्बाद कर रहे हैं. इमेज क्यों साफ़ करनी है, कोई कुछ बोल ही नहीं रहा है.