Sunny Deol Starrer Batwara 1947: बॉलीवुड में इन दिनों चर्चा का विषय बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' को एक बड़ी कामयाबी मिली है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इस फिल्म को बिना किसी कट लगाए पास कर दिया है. यह खबर फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खुशखबरी है. राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी 30 साल बाद फिर से साथ नजर आएगी. दोनों ने पहले 'दामिनी', 'घायल' और 'घातक' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. ऐसे में दर्शक इस फिल्म से बहुत उम्मीदें लगाए बैठे हैं. फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. आमिर खान प्रोडक्शन की यह फिल्म ऐतिहासिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित है.
फिल्म विभाजन के समय पर आधारित है. कहानी एक मुस्लिम परिवार की है जो भारत से लाहौर शिफ्ट होता है. लाहौर में उन्हें एक घर आवंटित किया जाता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि उस घर में एक हिंदू महिला अभी भी रह रही है, जिसे उसके परिवार ने छोड़ दिया है. अब इस मुस्लिम परिवार और उस हिंदू महिला के बीच बनने वाले रिश्ते की कहानी फिल्म में दिखाई जाएगी. फिल्म असगर वजाहत के नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर आधारित है.
Pukaar ek Maa ki ❤️
Listen to Kahaan Chale Gaye Ho Ram
Out Now.
Watch #Batwara1947 in cinemas this Partition Day, 14th August. pic.twitter.com/CoQ6ApoFzq— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) July 22, 2026Also Read
अभी तक फिल्म के दो टीजर रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. टीजर में दिखाया गया भावुक माहौल और शानदार अभिनय ने सबका ध्यान खींचा है. अब सब ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. 'बंटवारा 1947' अकेली रिलीज नहीं होगी. इसी दिन इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' भी सिनेमाघरों में आएगी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.