Rhiya Ahir Viral Video: मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक नई चेहरा सुर्खियों में आ गया है. नाम है रिया अहीर. मात्र 27 साल की इस मॉडल ने अकेले पुलिस वैन के सामने खड़े होकर पूरे देश का ध्यान खींच लिया. उनकी हिम्मत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं.
रिया अहीर बुधवार को शाम करीब 4:30 बजे शिवाजी पार्क की तरफ जा रही थीं. अचानक उनकी नजर एक पुलिस वैन पर पड़ी, जिसमें छात्र प्रदर्शनकारी भरे हुए थे. वैन को ले जाया जा रहा था. रिया ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के नारे सुनकर उनका खून खौल उठा. बिना सोचे-समझे वह दौड़कर वैन के सामने आ खड़ी हुईं और उसे रोक दिया.
— زماں (@Delhiite_) July 22, 2026
उन्होंने बाद में बताया कि- 'मैं देख नहीं सकती थी कि बिना वजह उन्हें ले जाया जा रहा है. मुझे लगा कि अगर मैं कुछ नहीं करूंगी तो कौन करेगा?' पुलिस वाले उनसे बहस करने लगे. रिया ने सवाल किया कि अगर इन्हें बाद में छोड़ना ही था तो अभी क्यों नहीं छोड़ देते? पुलिस की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं मिला, जिसके बाद रिया और ज्यादा भरोसे के साथ अपनी जगह पर डटी रहीं. आखिरकार उनकी जिद और वहां जमा भीड़ के दबाव के चलते पुलिस को पीछे हटना पड़ा.
रिया अहीर पेशे से एक्टर, मॉडल और बिजनेसवुमन हैं. वह फैशन इंडस्ट्री में काम करती हैं और आमतौर पर रैंप वॉक, फोटोशूट और ब्रांड प्रमोशन से जुड़ी रहती हैं. लेकिन इस घटना ने उन्हें एक 'प्रोटेस्ट आइकॉन' बना दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें 'मॉडर्न दुर्गा', 'रियल हीरोइन' और 'बहादुर बेटी' जैसे नामों से पुकार रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- '27 साल की लड़की अकेले पुलिस वैन रोक रही है, ये सीन फिल्मों में भी कमाल का लगता. रियल लाइफ में देखकर गर्व हो रहा है.' दूसरे ने कहा- 'मॉडलिंग के अलावा ये साहस भी है, रिया अहीर को सलाम!'