Badshah-Isha Rikhi Split Rumours: पंजाबी सिंगर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी के फैंस इन दिनों काफी परेशान हैं. कुछ महीने पहले ही अपनी गुप्त शादी की खबर कन्फर्म करने वाले दोनों अब अलगाव की अफवाहों में घिर गए हैं. ईशा रिखी के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
ईशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बादशाह के साथ उनकी शादी के अनदेखे पल, रोमांटिक क्षण और परिवार के साथ की तस्वीरें शामिल हैं. वीडियो के शुरू में सब कुछ खुशियों भरा दिखता है, लेकिन आखिर में एक इमोशनल फोटो है जिसमें ईशा रोती हुई नजर आ रही हैं और बादशाह उन्हें गले लगाए हुए हैं. इस वीडियो के साथ ईशा ने कैप्शन लिखा – 'हर तूफान एक सबक है, हर प्रार्थना उम्मीद है...' और साथ में टूटे दिल वाला इमोजी भी लगाया.
A reel posted by Isha Rikhi has left everyone confused!
— bolly window (@BollyWindow) July 23, 2026
Badshah and Isha got married earlier this year. pic.twitter.com/WBHAUA6A6i
ये पोस्ट देखते ही फैंस कन्फ्यूज हो गए. कई यूजर्स कमेंट में पूछ रहे हैं कि क्या दोनों के बीच कुछ गलत चल रहा है? कुछ लोग इसे ब्रेकअप का संकेत मान रहे हैं तो कुछ इसे बस इमोशनल पोस्ट बता रहे हैं. अभी तक न बादशाह और न ही ईशा ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है.
ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हैं. उनका जन्म 3 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था. उन्होंने 2013 में फिल्म 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे' से डेब्यू किया. इसके बाद 'हैप्पी गो लकी', 'अरदास', 'जट जूलियट' जैसी कई हिट पंजाबी फिल्मों में काम किया. 2018 में उन्होंने बॉलीवुड एंट्री की और 'नवाबजादे' में नजर आईं. उनकी आखिरी फिल्म 'मिंडो तसीलदारनी' रही. ईशा अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं.
बादशाह की ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, जो बाद में अलग हो गई. बादशाह और ईशा ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बहुत कम पोस्ट करते थे, जिसकी वजह से उनका रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहता था.
फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि दोनों इस अफवाह पर कुछ बोलेंगे या नहीं. क्या ये पोस्ट सिर्फ इमोशनल था या सच में रिश्ते में तूफान आ गया है? फिलहाल तो सब सस्पेंस में है. हालांकि दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है.