Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: बॉलीवुड में एक और कपल अपने प्यार को अंजाम देकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर जल्द शहनाई बजने वाली है क्योंकि उनकी लाडली सोनाक्षी सिन्हा जल्द अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी करने वाली हैं. खबरों की मानें तो दोनों 23 जून को सात फेरे लेने वाले हैं. हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है. लेकिन इनके करीबी सूत्र ने इनकी शादी की पुष्टि की है.
Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने भले ही अपनी शादी को लेकर चुप्पी साध रखी है लेकिन इनके लहंगे और वेन्यू डिटेल्स और गेस्ट लिस्ट सामने आ चुकी है. आइए हम आपको बताते हैं कि इनकी शादी में कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे?
इनकी शादी में सबसे पहले बात करें सलमान खान की जिन्होंने इनकी जोड़ी बनाई है. दरअसल, सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान के हाउस पार्टी में ही हुई थी. उसी वक्त से दोनों के बीच नजदीकियां शुरू हुई. अब ऐसे में कपल का भाईजान को बुलाना बनता है और सोनाक्षी-जहीर ने अपनी शादी का इंविटेशन दबंग को दिया भी है लेकिन सलमान इन दिनों रश्मिका के साथ सिकंदर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. अब ऐसे में वक्त ही बताएगा कि भाईजान शादी में आते है या नहीं.
सलमान खान के अलावा बात करें तो सोनाक्षी ने अपनी हीरामंडी की सारी कास्ट, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेगल, संजीदा शेख, ताहा शाह बदुस्षा और संजय लीला भंसाली समेत हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा को न्यौता दिया है. कपल 23 जून को बस्तियां-एट द टॉप में शादी करने वाले हैं. शादी के बाद कपल एक ग्रैंड इवेंट देगा जिसमें बॉलीवुड के लोगों को बुलाया जाएगा. दोनों अपनी शादी के बाद रिसेप्शन भी रखेंगे.