menu-icon
India Daily

Anant-Radhika Pre Wedding: परिवार के लिए अनंत अंबानी ने दिया दिल छू लेने वाला स्पीच, सनुकर पिता मुकेश हुए भावुक

सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि होने वाले दूल्हा-दुल्हन का है. वीडियो में अनंत अंबानी अपने परिवार के लिए एक स्पीच देते दिख रहे हैं जिसको सुनते ही हर किसी का दिल भर आया.

India Daily Live
Anant-Radhika Pre Wedding: परिवार के लिए अनंत अंबानी ने दिया दिल छू लेने वाला स्पीच, सनुकर पिता मुकेश हुए भावुक

नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग की चर्चा हर तरफ हो रही है. ये फंक्शन तीन दिन चलने वाला है जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सितारे जामनगर पहुंचे हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू होकर 3 मार्च तक चलने वाला है. ऐसे में प्री वेडिंग के दूसरे दिन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो कि काफी चर्चा में है.

सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि होने वाले दूल्हा-दुल्हन का है. वीडियो में अनंत अंबानी अपने परिवार के लिए एक स्पीच देते दिख रहे हैं जिसको सुनते ही हर किसी का दिल भर आया. मुकेश अंबानी भी बेटे की बातों को सुनकर इमोशनल हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे.

अनंत की स्पीच सुन भावुक हुए पिता मुकेश अंबानी

अनंत स्पीच में कहते हैं कि- ये सब मेरे मम्मी-पापा ने किया जो कि मेरे प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए पिछले 4 घंटे से काम कर रहे हैं. मैं अपनी मां का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने ये सब कर दिखाया. आप सब का धन्यवाद, जो आप मुझे और राधिका को स्पेशल फील कराने के लिए जामनगर पहुंचे.

मैं अपनी मम्मी-पापा भाई और बहन को थैंक्यू कहना चाहता हूं कि वो पिछले तीन महीने से हमारी प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए तैयारियों में जुटे हुए थे. जैसा कि आप सब जानते हैं कि मेरी लाइफ हमेशा से बेड पर सजे गुलाब की तरह नहीं रही है, मुझे बचपन से कई हेल्थ इशूज रहे हैं और ऐसे में मेरे मम्मी-पापा ने कभी मुझे अलग फील नहीं होने दिया.

इसके बाद अनंत कहते हैं कि मेरे जीजा बताते हैं कि जब वो और मेरी बहन एक दूसरे से मिले थे तो उनके अंदर ज्वालामुखी सा महसूस हुआ लेकिन मैं कहता हूं कि जब मैं राधिका से मिला तो मेरे अंदर सुनामी महसूस हुआ. राधिका को मैं सात साल से जानता हूं और वह हर दिन मुझे अपना अलग रंग दिखाती है और मुझे उससे और प्यार हो जाता है.