menu-icon
India Daily

Preity Zinta Birthday: सिक्का उछाल फिल्मों में आने का किया फैसला, आज इंडस्ट्री पर कर रही हैं राज

Preity Zinta Birthday: प्रीति अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सुंदरता के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं. अदाकारा ने इंडस्ट्री पर खूब राज किया है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Preity Zinta Birthday: सिक्का उछाल फिल्मों में आने का किया फैसला, आज इंडस्ट्री पर कर रही हैं राज

हाइलाइट्स

  • सिक्का उछाल फिल्मों में आने का किया फैसला
  • 49 साल की हुईं प्रीति जिंटा

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस कही जाने वाली प्रीति जिंटा ने 90 और 2000 दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. अपनी फिल्मों से फैंस को काफी इंप्रैस भी किया है. प्रीति अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सुंदरता के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं. अदाकारा ने इंडस्ट्री पर खूब राज किया है.

डिंपल गर्ल का जन्मदिन

प्रीति जिंटा को डिंपल गर्ल भी कहा जाता है,  इनका जन्म 31 जनवरी को होता है. एक्ट्रेस आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं. इन्होंने अपनी पहली मूवी से ही फैंस का दिल जीत लिया. प्रीति की पहली ही मूवी बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ साथ थी जिसको फैंस ने काफी पसंद किया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

सिक्का उछाल फिल्मों में आने का किया फैसला

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं प्रीति जिंटा ने फिल्म 'दिल से' (Dil Se) बॉलीवुड में एंट्री ली थी. इस फिल्म का ही गाना 'छैया-छैया' हैं जिसको आज भी लोग सुनते हैं और उतना ही प्यार देते हैं. प्रीति जिंटा का इस फिल्म में काफी छोटा रोल था, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों गहरी छाप छोड़ी थी. क्या आप जानते हैं कि प्रीति जिंटा ने फिल्मों में आने का फैसला कैसे किया और कैसे एक सिक्के ने इनकी किस्मत बदली.

प्रीति जिंटा जब 13 साल की थी तब उनके पिता का कार एक्सीडेंट मे निधन हो गया था. वहीं इनकी मां को भी काफी चोटें आई थी जिसके बाद वह 2 साल बिस्तर पर रही थीं. इस खातिर एक्ट्रेस पर घर की जिम्मेदारी आ गई थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने मॉडलिंग की शुरुआत की थी. हालांकि, उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला सिक्का उछाल कर किया था. अदाकारा ने बताया कि उन्होंने सिक्का उछालकर कहा कि अगर हेड आया तो फिल्मों में जाएंगी वरना नहीं.