मुंबई: सलमान खान के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन आखिरकार दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है. ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 6 सितंबर 2026 को होने वाला है. शो के शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स, घर की थीम और सलमान खान के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है. इस बार शो में टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और म्यूजिक की दुनिया से जुड़े 18 चेहरे नजर आने वाले हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले टास्क, दोस्ती, बहस और विवादों के साथ इस सीजन में कुछ नए ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे.
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे, जबकि टीवी पर इसका प्रसारण कलर्स चैनल पर किया जाएगा. दिए गए शेड्यूल के मुताबिक, जियो हॉटस्टार पर शो रोज रात 9 बजे स्ट्रीम होगा. वहीं कलर्स टीवी पर दर्शक इसे रात 10:30 बजे देख सकेंगे. इस सीजन को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है.
इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की जानकारी दी गई है. इनमें टेलीविजन, फिल्मों, सोशल मीडिया और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े अलग-अलग चेहरे शामिल हैं.
Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
अब इन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कौन मजबूत गेम खेलता है और कौन दर्शकों का फेवरेट बनता है, यह देखना दिलचस्प होगा.
इस बार मेकर्स ने शो के लिए ‘वरदान’, ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’ और ‘ड्युअलिटी’ यानी ‘तथास्तु’ जैसी थीम रखी है. सीजन में एलिमिनेशन को लेकर भी एक अलग तरह का ट्विस्ट देखने को मिल सकता है. बताया गया है कि घर से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स को ‘वरदान’ के रूप में एक अतिरिक्त लाइफलाइन मिल सकती है. इसके जरिए उन्हें गेम में दोबारा बने रहने का मौका मिलने की संभावना है. यानी इस सीजन में किसी कंटेस्टेंट का सफर सिर्फ एक एलिमिनेशन के साथ खत्म नहीं होगा और खेल में वापसी का रास्ता भी खुल सकता है.
हर सीजन की तरह इस बार भी Bigg Boss के घर को खास अंदाज में तैयार किया गया है. इस बार घर को काफी रंगीन और अतरंगी लुक दिया गया है. सेट डिजाइनर वर्षा जैन ने घर को इस तरह डिजाइन किया है कि यह पारंपरिक घर के बजाय किसी एडवेंचर वर्ल्ड जैसा नजर आए. घर में पेड़-पौधे, पक्षियों और अलग-अलग जीवों से जुड़े डिजाइन देखने को मिलेंगे.
Bigg Boss 20 के घर में इस बार कई ऐसे हिस्से हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने वाले हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Room Number 20 की हो रही है. बताया जा रहा है कि इस कमरे के अंदर कोई खास सरप्राइज छिपा है. हालांकि, यह सरप्राइज क्या है, इसका खुलासा शो शुरू होने के बाद ही होगा. घर के अंदर एक और सीक्रेट होने की बात कही गई है, जिसका राज धीरे-धीरे दर्शकों के सामने आएगा.