बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. दोनों के बीच कथित अफेयर और तलाक को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं. इसी बीच गोविंदा ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
हालांकि, गोविंदा ने अपने बयान में न तो सुनीता आहूजा का नाम लिया और न ही उनके द्वारा लगाए गए कथित आरोपों पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी की. एक्टर ने बस इतना संकेत दिया कि आने वाले समय में वह कुछ बातों को साफ कर सकते हैं.
गोविंदा शनिवार शाम मुंबई में आयोजित यूथ शक्ति दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़े विवादों पर सीधे जवाब देने से परहेज किया. हालांकि, उन्होंने कहा कि बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं और वह अपनी मां से प्रार्थना करते हैं कि चीजें साफ हों और वह खुद भी उन्हें स्पष्ट कर सकें.
#WATCH Mumbai, Maharashtra: Actor Govinda participated in the Youth Shakti Dahi Handi event.
He said, "When this endeavor is taking place, it is not just a game... We all have to carry forward the heritage of our country. We must keep in mind how we can move ahead within the… pic.twitter.com/eRYblLeHrU— ANI (@ANI) September 5, 2026Also Read
गोविंदा के इस बयान से यह साफ नहीं हुआ कि वह किन बातों की ओर इशारा कर रहे थे. लेकिन उनके और सुनीता आहूजा के बीच चल रही सार्वजनिक चर्चा को देखते हुए उनके बयान को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.
गोविंदा ने इस मौके पर अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह कार्यक्रम में लोगों का सहयोग और साथ दिखाई दे रहा है, उन्हें आगे भी अपने प्रशंसकों के इसी तरह के समर्थन की जरूरत है. एक्टर ने अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान लगातार साथ देने के लिए फैंस को धन्यवाद दिया. उन्होंने यह भी बताया कि वह रूपा और दुनियादारी नाम की दो फिल्मों के जरिए फिर से फिल्मों में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं.
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 11 मार्च 1987 को शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं, टीना और यशवर्धन. दोनों ने शादी के शुरुआती कुछ वर्षों तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था. साल 2025 में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की है. रिपोर्ट्स में कथित तौर पर बेवफाई और क्रूरता जैसे कारणों का जिक्र किया गया था. हालांकि, बाद में गोविंदा के वकील की ओर से दोनों के बीच सुलह की कोशिशों की बात कही गई थी.