menu-icon
India Daily

Awarapan 2 को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, रिलीज से पहले इमरान हाशमी की फिल्म का रनटाइम भी आया सामने

'आवारापन 2' की रिलीज से पहले सीबीएफसी से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म का ट्रेलर आज यानी 6 अगस्त को रिलीज हो गया है और फैन्स में खासा उत्साह है.

antima
Edited By: Antima Pal
Awarapan 2 को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, रिलीज से पहले इमरान हाशमी की फिल्म का रनटाइम भी आया सामने
Courtesy: X

Awarapan 2 Certificate: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज से पहले सीबीएफसी से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म का ट्रेलर आज यानी 6 अगस्त को रिलीज हो गया है और फैन्स में खासा उत्साह है.

Awarapan 2 को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

2007 की कल्ट क्लासिक 'आवारापन' के करीब दो दशक बाद इमरान हाशमी फिर से शिवम पंडित के रोल में लौट रहे हैं. कहानी वहीं से आगे बढ़ती है. शिवम ने सालों पहले एक अनाथ लड़की आलिया को छोड़ दिया था. अब वह बच्ची बैंकाक में तस्करी के जाल में फंस गई है. उसके साथ करीब 40 और बच्चे भी हैं. अपराधबोध और प्रायश्चित की भावना से प्रेरित शिवम तस्कर जोरावर के गिरोह में घुसपैठ करता है. उसका मकसद बच्चों को बेचे जाने से पहले बचा लेना है.

रनटाइम करीब 2 घंटे 20 मिनट का

मुंबई रीजनल ऑफिस ने फिल्म को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया है. रनटाइम करीब 2 घंटे 20 मिनट का है. ट्रेलर में एक्शन और भावनात्मक सीन दोनों दिखे हैं. दिशा पटानी जारा के किरदार में नजर आ रही है. शबाना आजमी नफीसा का रोल निभा रही हैं. जोरावर के रूप में पूरन गब्बी, सिकंदर के रूप में अनिरुद्ध रावल समेत कई कलाकार हैं.

संगीत पर खास जोर दिया गया है. मिथून, जीत गंगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेव और वासिफ अहमद ने गाने बनाए हैं. वी जुनून, ये आवारापन और तो फिर आओ जैसे ट्रैक पहले से चर्चा में हैं. ट्रेलर में 'तेरा मेरा रिश्ता' गाना भी खास लगा, जिसे मिथून ने कंपोज किया है.

निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. कहानी बिलाल सिद्दीकी की है. विशेष फिल्म्स के बैनर तले विशेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.