menu-icon
India Daily

Vamika Kohli: पापा विराट संग लंच करने पहुंची नन्हीं वामिका, देखते ही लोगों ने पूछा- अनुष्का-अकाय कहां है?

Vamika Kohli: अनुष्का शर्मा ने लंदन में बेटे अकाय को जन्म दिया है और वह अभी अपने बेटे की देखभाल में बिजी चल रही हैं. अब इसी बीच विराट कोहली को उनके पिता की ड्यूटी पूरी करते हुए देखा गया.

India Daily Live
Vamika Kohli: पापा विराट संग लंच करने पहुंची नन्हीं वामिका, देखते ही लोगों ने पूछा- अनुष्का-अकाय कहां है?

नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 15 फरवरी, 2024 को बेटे अकाय के पेरेंट्स बने हैं. कपल ने बेटे के जन्म के 5 दिन बाद फैंस को ये खुशखबरी दी जिसके बाद फैंस ने भर-भर के कपल को बधाई दी है.

अनुष्का शर्मा ने लंदन में बेटे अकाय को जन्म दिया है और वह अभी अपने बेटे की देखभाल में बिजी चल रही हैं. अब इसी बीच विराट कोहली को उनके पिता की ड्यूटी पूरी करते हुए देखा गया.

पापा विराट संग दिखीं वामिका

अभी हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पापा विराट अपनी लाडली बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों को लंदन के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया जहां वह लंच करने पहुंचे थे. इस तस्वीर के सामने आते ही हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.

26 फरवरी, 2024 को Virat Kohli के फैंस की तरफ से खिलाड़ी की एक फोटो सामने आई है जिसमें वह अपनी बेटी Vamika Kohli के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो में जहां नन्हीं वामिका खाना खाती दिखाई दे रही हैं वहीं पिता अपने फोन में बिजी चल रहे हैं.

वामिका को देख लोगों ने कही ये बात

पिता और बेटी की जोड़ी दोपहर के लंच के लिए एक कैफे में गई थी. वामिका और विराट की इस तस्वीर को देख फैंस कह रहे हैं कि अब विराट और अनुष्का की बेटी बड़ी हो गई है. वहीं कुछ का कहना है कि वह बहुत जल्दी बड़ी हो गई हैं.

वामिका कोहली इस दौरान नेवी ब्लू और सफेद चेक स्वेटर पहने दिख रही हैं. वामिका के लंबे बाल और उनका पोनीटेल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वामिका को देख कोई कह रहा है कि ये बहुत जल्दी बड़ी हो गई तो वहीं कुछ अनुष्का और अकाय के बारे में पूछ रहे हैं.