menu-icon
India Daily

एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन के साथ 20 साल की लड़की ने की घिनौनी हरकत! शिकायत पर होगा एक्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने तमिलनाडु की 20 साल एक लड़की के खिलाफ मॉर्फ्ड तस्वीरें और उनके परिवार पर अनुचित पोस्ट शेयर करने के आरोप में केरल साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन के साथ 20 साल की लड़की ने की घिनौनी हरकत! शिकायत पर होगा एक्शन
Courtesy: Social Media

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक गंभीर साइबर क्राइम केस है. एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने तमिलनाडु की एक 20 साल लड़की के खिलाफ केरल साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

लड़की पर आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर अनुपमा और उनके परिवार की मॉर्फ्ड तस्वीरें, झूठी कहानियां और अनुचित सामग्री शेयर की थी.

सोशल मीडिया पर फैलाया गया झूठा कंटेंट

अपने आधिकारिक बयान में अनुपमा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के ज़रिए इस साइबर उत्पीड़न की जानकारी मिली. एक्ट्रेस ने लिखा, 'कुछ दिन पहले, मुझे पता चला कि एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल मेरे और मेरे परिवार के बारे में बेहद अनुचित और झूठी सामग्री शेयर कर रही थी. यहां तक कि मेरे दोस्तों और को-स्टार्स को भी टैग किया गया था. इन पोस्टों में मॉर्फ्ड तस्वीरें और फेक आरोप थे.'

उन्होंने कहा कि यह सब किसी सोची-समझी हेट कैंपेन का हिस्सा था, जो उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा था.

साइबर पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

अनुपमा ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई की. उन्होंने कहा, 'जैसे ही मुझे पता चला, मैंने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने तेजी से जांच की और जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर ली है.' हालांकि एक्ट्रेस ने आरोपी की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया. उनका कहना है कि आरोपी की उम्र केवल 20 साल है और वह नहीं चाहतीं कि उसकी एक गलती उसके पूरे भविष्य को बर्बाद कर दे.

एक्ट्रेस ने अपने बयान में बेहद परिपक्वता दिखाई. उन्होंने लिखा, 'मुझे यह एहसास है कि यह लड़की अभी बहुत छोटी है. इसलिए मैं उसका नाम सामने नहीं लाना चाहती. मैं चाहती हूं कि उसे अपनी गलती का एहसास हो और वह सीख ले. मैं उसके भविष्य या मानसिक शांति से समझौता नहीं करना चाहती.' उनका यह कदम सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा 'क्लास ऑफ ग्रेस एंड मॅच्योरिटी' के रूप में सराहा जा रहा है.

कौन हैं अनुपमा परमेश्वरन?

अनुपमा ने अपने करियर की शुरुआत 2015 की मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘प्रेमम’ से की थी, जिसमें उन्होंने नित्या का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की. इसके बाद उन्होंने कोडी, आ आ, वुन्नाधि ओकाते जिंदगी, सथामनम भवति, ईगल और बटरफ्लाई जैसी फिल्मों में काम किया. 10 सालों में अनुपमा साउथ इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं.