menu-icon
India Daily

स्टेज पर सबके सामने उतरी एक्ट्रेस की स्कर्ट, वायरल वीडियो में देखें विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन

मस्ती 4 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक ऊप्स मूमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया जब फिल्म की एक्ट्रेस एलनाज नरौजी की स्कर्ट अचानक ढीली होकर नीचे खिसक गई. लेकिन उस पल पर एक्टर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
स्टेज पर सबके सामने उतरी एक्ट्रेस की स्कर्ट, वायरल वीडियो में देखें विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन
Courtesy: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड की एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ का चौथा भाग ‘मस्ती 4’ जल्द रिलीज होने वाला है. हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया जिसमें फिल्म के सभी स्टार्स विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी और एक्ट्रेस एलनाज नरौजी मौजूद थीं. इसी इवेंट से एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है. इस वीडियो में स्टेज पर एक ऐसा पल आया जब एक्ट्रेस एलनाज की स्कर्ट ढीली होकर नीचे खिसक जाती है, लेकिन विवेक ओबेरॉय की रिएक्शन ने सबका दिल जीत लिया.

‘मस्ती 4’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एलनाज नरौजी बाकी टीम के साथ स्टेज पर थीं. इस दौरान उनकी ड्रेस का एक हिस्सा, जिसे उन्होंने स्कर्ट के रूप में टाई कर रखा था, अचानक ढीला होकर नीचे खिसक गया.

स्टेज पर ढीली होकर नीचे खिसका एक्ट्रेस की स्कर्ट

विवेक ओबेरॉय पहले तो मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं लेकिन फिर तुरंत समझ जाते हैं कि एक्ट्रेस खुद इसे ठीक कर सकती हैं. एक पल भी देर न करते हुए विवेक ने वहां से अपना चेहरा दूसरी तरफ घुमा लिया ताकि एलनाज को किसी तरह की शर्मिंदगी महसूस न हो. उनका यह व्यवहार सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

नेटिजन्स ने विवेक की इस जेंटलमैन एक्टिंग को 'क्लास ऑफ डिग्निटी' बताया और कहा, 'वो सच्चे जेंटलमैन हैं, जिन्होंने हर किसी के सामने अपनी परवरिश दिखा दी.' दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा, 'आज के दौर में ऐसा रिएक्शन बहुत कम देखने को मिलता है.'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर इसे लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं. लोग विवेक की तुलना पुराने दौर के सितारों से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'वो एक सच्चे संस्कारी स्टार हैं.'

इस वायरल वीडियो के साथ फिल्म का ट्रेलर भी खूब चर्चा में है. 3 मिनट 4 सेकंड का यह ट्रेलर एडल्ट कॉमेडी से भरपूर है. इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी पुराने अंदाज में अपने किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट 'लव वीजा' पर आधारित है और इसमें वही मजेदार और नटखट जोक शामिल हैं जो ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की पहचान रहे हैं.