menu-icon
India Daily

अमिताभ बच्चन ने दी आशा भोसले को भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'एक युग का अंत हो गया'

बिग बी ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'दुख और शोक... एक पूरा युग... एक अविश्वसनीय, अद्भुत, आश्चर्यजनक और प्रतिभाशाली उपस्थिति... कल हमने खो दी... आइकॉनिक, लेजेंडरी आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं... अपार दुख के साथ...'

antima
Edited By: Antima Pal
अमिताभ बच्चन ने दी आशा भोसले को भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'एक युग का अंत हो गया'
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. 92 वर्षीय आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो गया. सोमवार को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक भावुक पोस्ट लिखकर आशा जी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके जाने से भारतीय संगीत का एक पूरा युग समाप्त हो गया है.

बिग बी ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'दुख और शोक... एक पूरा युग... एक अविश्वसनीय, अद्भुत, आश्चर्यजनक और प्रतिभाशाली उपस्थिति... कल हमने खो दी... आइकॉनिक, लेजेंडरी आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं... अपार दुख के साथ...'

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा- 'हर गाने को अपनी आवाज देकर जान डालने वाली उनकी बहुमुखी प्रतिभा अब स्वर्ग चली गई... उन्होंने हमारे लिए शाश्वत संगीत का पूरा विश्वकोश छोड़ दिया है... उनका शरीर हमें छोड़कर चला गया, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी... उनकी आवाज, जो उनकी आत्मा थी, हमेशा अमर रहेगी... अपार दुख के साथ.'

Big B mourns Asha Bhosle
Big B mourns Asha Bhosle X

आशा भोसले को अमिताभ बच्चन ने 'फेनोमेनल एंड प्रोडिजियस प्रेजेंस' यानी अद्भुत और असाधारण उपस्थिति बताया. उन्होंने कहा कि आशा जी की आवाज ने कई पीढ़ियों के गानों को जिंदगी दी. उनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वे हर तरह के गाने – चाहे रोमांटिक हों, सैड हों, कैबरे हों या भजन – सबमें अपनी छाप छोड़ गईं.

बिग बी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई सेलिब्रिटी और फैंस ने अमिताभ बच्चन के शब्दों को शेयर करते हुए आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी. आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने लता मंगेशकर की छोटी बहन के रूप में शुरूआत की और बाद में खुद एक दिग्गज बन गईं.

अमिताभ बच्चन और आशा भोसले का रिश्ता कई दशकों पुराना था. दोनों ने ‘दोस्ती’, ‘मर्द’, ‘सिलसिला’, ‘कभी कभी’ और ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. बिग बी ने कई मौकों पर आशा जी की तारीफ की थी और कहा था कि उनकी आवाज में जादू है. आशा भोसले के निधन पर पूरे संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर है.

अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अलका याग्निक और कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी उन्हें याद किया. अमिताभ बच्चन की इस भावुक श्रद्धांजलि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि भारतीय संगीत का एक अनमोल हिस्सा थीं.