menu-icon
India Daily

अमिताभ बच्चन ने 'KBC 18' के लिए किया 24 घंटे की शिफ्ट में शूट? बिग बी ने खुद बताया सच

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि एक दिन सुबह 7 बजे शूटिंग शुरू हुई और अगले दिन सुबह 7 बजे जाकर खत्म हुई. यानी पूरे 24 घंटे बिना रुके काम. उन्होंने बताया कि शो की प्रीमियर डेट पहले ही तय हो चुकी थी, इसलिए शेड्यूल को आगे बढ़ाना मुमकिन नहीं था. काम समय पर पूरा करना बहुत जरूरी था.

antima
Edited By: Antima Pal
अमिताभ बच्चन ने 'KBC 18' के लिए किया 24 घंटे की शिफ्ट में शूट? बिग बी ने खुद बताया सच
Courtesy: X

KBC 18: बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर एक चौंकाने वाली बात बताई. उन्होंने खुलासा किया कि 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 की शूटिंग के दौरान उन्होंने लगातार 24 घंटे काम किया. 83 साल की उम्र में भी बिग बी की मेहनत और डेडिकेशन देखने लायक है.

बिग बी ने 'KBC 18' के लिए किया 24 घंटे की शिफ्ट में शूट?

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि एक दिन सुबह 7 बजे शूटिंग शुरू हुई और अगले दिन सुबह 7 बजे जाकर खत्म हुई. यानी पूरे 24 घंटे बिना रुके काम. उन्होंने बताया कि शो की प्रीमियर डेट पहले ही तय हो चुकी थी, इसलिए शेड्यूल को आगे बढ़ाना मुमकिन नहीं था. काम समय पर पूरा करना बहुत जरूरी था.

बिग बी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वे इस शूटिंग को मिस करते तो उनकी जगह कोई और होस्ट ले सकता था. केबीसी की पहली प्रसारण तारीख घोषित हो चुकी है, इसलिए जिम्मेदारी निभानी ही थी. काम खत्म करने के बाद वे थोड़ी देर आराम करने, खाना खाने और सोने वाले थे क्योंकि अगले दिन यानी 6 अगस्त को फिर जल्दी बुलावा था.

अमिताभ बच्चन साल 2000 से केबीसी के होस्ट हैं. सिर्फ सीजन 3 में शाहरुख खान ने इसकी मेजबानी की थी. बाकी सभी सीजन में बिग बी ही सवाल पूछते आए हैं. अब सीजन 18 10 अगस्त से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर रात 9 बजे शुरू होने वाला है. शो सोमवार से शुक्रवार तक चलेगा.

केबीसी भारत का सबसे लोकप्रिय क्विज शो है. इसमें आम लोग करोड़पति बनने का सपना लेकर आते हैं. अमिताभ बच्चन की मौजूदगी शो को और खास बनाती है. उनका अंदाज, ज्ञान और ह्यूमर दर्शकों को बांधे रखता है. इस बार भी शो में कई नए बदलाव और रोमांचक एपिसोड की उम्मीद है.