menu-icon
India Daily

कुमार सानू के साथ रोमांटिक फोटो देख भड़कीं कुनिका सदानंद, फैन को जमकर लगाई फटकार, बोलीं- 'शर्म करो...'

एक्स अकाउंट पर कुनिका ने लिखा, 'शर्म करो! यह आदमी खुशी-खुशी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं. आपको यह भी पता होना चाहिए कि कोर्ट से उन्हें पर्सनैलिटी राइट्स मिले हुए हैं. इसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है. मेरे या उनके पर्सनल लाइफ को फैनडम वॉर्स में मत घसीटिए.'

antima
Edited By: Antima Pal
कुमार सानू के साथ रोमांटिक फोटो देख भड़कीं कुनिका सदानंद, फैन को जमकर लगाई फटकार, बोलीं- 'शर्म करो...'
Courtesy: X

मुंबई: बिग बॉस 19 में चर्चा में रहीं अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने एक वायरल AI जनरेटेड इमेज पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. इस फोटो में उन्हें अपने पूर्व बॉयफ्रेंड और गायक कुमार सानू के साथ दिखाया गया था. दोनों फ्लोरल आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे थे और काफी क्लोज पोज में थे. कुनिका ने इस इमेज को शेयर करने वालों को जमकर डांटा और कहा कि लोगों को शर्म आनी चाहिए.

'शर्म करो! यह आदमी खुशी-खुशी शादीशुदा है'

अपने एक्स अकाउंट पर कुनिका ने लिखा, 'शर्म करो! यह आदमी खुशी-खुशी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं. आपको यह भी पता होना चाहिए कि कोर्ट से उन्हें पर्सनैलिटी राइट्स मिले हुए हैं. इसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है. मेरे या उनके पर्सनल लाइफ को फैनडम वॉर्स में मत घसीटिए. एक व्यक्ति के अधिकारों का सम्मान दीजिए. मैं इसे डिफेमेशन के तौर पर रिपोर्ट कर रही हूं, यह पोस्ट तुरंत हटाइए.'

कुनिका सदानंद ने हमेशा अपने और कुमार सानू के पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. बिग बॉस 19 के दौरान भी उन्होंने बताया था कि कुमार सानू से उनका छह साल लंबा रिश्ता रहा. उस समय कुमार सानू अपनी पत्नी रीता से अलगाव में थे. कुनिका उस वक्त 27 साल की थी. उन्होंने कई बार कहा है कि उन्हें इस रिश्ते पर कोई पछतावा नहीं है. लेकिन अब कुमार सानू खुशी से अपनी फैमिली के साथ रह रहे हैं और उनकी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं.

कुनिका चाहती हैं कि लोग उनके पर्सनल मामलों को सम्मान दें और फैनडम की लड़ाई में किसी की प्राइवेसी का इस्तेमाल न करें. उन्होंने साफ कहा कि AI टूल्स का गलत इस्तेमाल न सिर्फ परेशानी पैदा करता है बल्कि कानूनी रूप से भी गलत है. सोशल मीडिया पर यह AI इमेज तेजी से वायरल हो रही थी. कुछ यूजर्स इसे मजाक या फैन शिपिंग के नाम पर शेयर कर रहे थे, जिससे कुनिका काफी नाराज हुईं.