menu-icon
India Daily

'धुरंधर 2' के आखिरी समय में साउथ शोज रद्द होने पर आदित्य धर ने मांगी माफी, जानें क्या दिया अपडेट

धुरंधर 2: द रिवेंज के पेड प्रीव्यू शोज को लेकर साउथ इंडिया में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म के दक्षिण भारतीय भाषाओं (तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में डब्ड वर्जन के कई शो आखिरी समय पर कैंसिल या डिले हो गए, जिससे फैंस काफी निराश हुए.

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर 2' के आखिरी समय में साउथ शोज रद्द होने पर आदित्य धर ने मांगी माफी, जानें क्या दिया अपडेट
Courtesy: x

मुंबई: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज के पेड प्रीव्यू शोज को लेकर साउथ इंडिया में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म के दक्षिण भारतीय भाषाओं (तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में डब्ड वर्जन के कई शो आखिरी समय पर कैंसिल या डिले हो गए, जिससे फैंस काफी निराश हुए. निर्देशक आदित्य धर ने इस मामले पर सफाई देते हुए फैंस से माफी मांगी है और नई शेड्यूल की जानकारी दी है.

फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होने थे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों और कंटेंट डिलीवरी में देरी के कारण साउथ के कई थिएटर्स में तमिल-तेलुगु शोज रद्द कर दिए गए. कुछ जगहों पर मलयालम और कन्नड़ वर्जन भी प्रभावित हुए. थिएटर्स ने दर्शकों से माफी मांगते हुए रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी और हिंदी वर्जन के शो दिखाने का विकल्प दिया.

निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा- 'हम सभी दर्शकों से दिल से माफी मांगते हैं. धुरंधर हमारे लिए सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक सपना है जिसे हम हर भाषा में एक साथ रिलीज करना चाहते थे.' उन्होंने बताया कि हिंदी वर्जन के ज्यादातर शो निर्धारित समय पर चल रहे हैं. तमिल और तेलुगु शो अब शाम 9 बजे से शुरू होंगे. मलयालम और कन्नड़ वर्जन के शो कल सुबह से उपलब्ध होंगे. 

आदित्य ने फैंस को सलाह दी कि अगर कोई शो अटेंड नहीं कर पा रहा है, तो वे रिफंड ले सकते हैं या हिंदी वर्जन (सबटाइटल्स के साथ) देख सकते हैं. उन्होंने कहा, "यह असुविधा के लिए हम वाकई खेद व्यक्त करते हैं. हमारी पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि कल 19 मार्च को फिल्म पूरे देश में धमाल मचा सके." फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं. कई यूजर्स ने कमेंट्स में बताया कि उनके हिंदी शो में भी समस्या आई. कुछ ने OTT पर फुल वर्जन (बिना कट्स) रिलीज करने की मांग की. एक फैन ने लिखा, "सर, हिंदी शोज में भी इश्यू है." जबकि दूसरे ने कहा, "प्लीज OTT पर अनकट वर्जन रिलीज करें."

धुरंधर 2 रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसी बड़ी स्टारकास्ट के साथ एक एक्शन-पैक्ड स्पाई थ्रिलर है. फिल्म पहले ही एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ रही है और पेड प्रीव्यू में भारी भीड़ देखी जा रही है. उम्मीद है कि कल की ऑफिशियल रिलीज के साथ यह सारे इश्यू सॉल्व हो जाएंगे और दर्शक थिएटर्स में जमकर एंजॉय करेंगे.