menu-icon
India Daily

नाक में ट्यूब और स्ट्रेचर पर नुसरत भरूचा... एक्ट्रेस को क्या हुआ? बाली से एयर एम्बुलेंस में लाई गईं मुंबई, VIDEO VIRAL

बाली में हुए हादसे के बाद एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया है. उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और अब मुंबई के अस्पताल में सर्जरी होगी.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
नाक में ट्यूब और स्ट्रेचर पर नुसरत भरूचा... एक्ट्रेस को क्या हुआ? बाली से एयर एम्बुलेंस में लाई गईं मुंबई, VIDEO VIRAL
Courtesy: instagram.com/nushrrattbharuccha/ and @IndiaDaily_24X7

Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. 'प्यार का पंचनामा' से पहचान बनाने वाली नुसरत का बाली में एक्सीडेंट हो गया था. इसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. अब उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया गया है, जहां अस्पताल में उनकी सर्जरी होगी. हादसे के बाद उनका पहला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर चाहने वालों का दिल बैठ गया है.

वीडियो में नुसरत स्ट्रेचर पर लेटी दिख रही हैं और उनकी नाक में नेजल कैन्युला लगी है. उनकी हालत गंभीर नजर आती है. इस मुश्किल घड़ी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग उनके साथ मौजूद हैं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की चिंता बढ़ गई. लोग लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

एयर एम्बुलेंस से बाली से मुंबई तक का सफर

नुसरत को सर्जरी के लिए बाली से एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया. पूरे सफर में वह डॉक्टरों और मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में रहीं. वायरल वीडियो में मेडिकल टीम और एयरपोर्ट अधिकारी उन्हें स्ट्रेचर से एम्बुलेंस में चढ़ाने में मदद करते दिखाई देते हैं. परिवार और करीबी लोग भी साथ आए, ताकि उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ भारत लाया जा सके.

बाली में क्या हुआ था?

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नुसरत कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में बाली गई थीं. वहीं उनके साथ बड़ा हादसा हो गया. उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसा कैसे हुआ, इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. हालांकि उनकी टीम ने पुष्टि की है कि एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. इसलिए नुसरत की टीम ने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है. इस बीच फैंस एक्ट्रेस के लिए उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.