राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026: बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट का समय देशभर में चल रहा है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ अभी राज्यभर के छात्र टकटकी लगाकर बैठे हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 20 मार्च से पहले मैट्रिक या कक्षा 10 का रिजल्ट जारी करेगा. आरबीएसई के अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुए छात्र 20 मार्च या उससे पहले अपने अंक देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र नीचे दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र इन दोनों वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं.
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
इसी क्रम में, कक्षा 10 के रिजल्ट आने के तुरंत बाद कक्षा 12 के रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे.
आधिकारिक वेबसाइट काम करना बंद कर दे, तो उम्मीदवार एसएमएस सुविधा के माध्यम से अपने रिजल्ट ऑफलाइन देख सकते हैं;
RBSE 10वीं का रिजल्ट 2026: रिजल्ट (स्पेस) RAJ10 (स्पेस) रोल नंबर-56263 पर भेजें.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 1 मार्च, 2026 से कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है. मूल्यांकन प्रक्रिया इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान ही शुरू हो गई थी. अधिकांश वर्षों में, अजमेर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट मई में घोषित करता है. हालांकि, इस वर्ष रिजल्ट मार्च में जारी किए जाएंगे.
अपने रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा और अपना रोल नंबर दर्ज करके अपनी उत्तीर्णता स्थिति देखनी होगी और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा.