menu-icon
India Daily

School Holidays May 2026: मई में बच्चों की बल्ले-बल्ले, आधे महीने स्कूलों पर लटके रहेंगे ताले

मई 2026 में स्कूली बच्चों को लंबी छुट्टियों का तोहफा मिलने वाला है. भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए कई राज्यों में समर वेकेशन पहले ही शुरू हो चुकी है या जल्द शुरू होने वाली है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
School Holidays May 2026: मई में बच्चों की बल्ले-बल्ले, आधे महीने स्कूलों पर लटके रहेंगे ताले
Courtesy: Pinterest

May 2026 School Holidays: मई का महीना शुरू होते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं. इस बार गर्मी ने काफी पहले दस्तक दे दी है और कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. भीषण लू और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों ने समर वेकेशन की तैयारी तेज कर दी है. पेरेंट्स और स्टूडेंट्स दोनों ही अब छुट्टियों का शेड्यूल जानने के लिए उतावले हैं. इस महीने छुट्टियां न सिर्फ ज्यादा हैं बल्कि आरामदायक भी होने वाली हैं.

आज से छुट्टियां शुरु

1 मई को मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी पूरे देश में पक्की है. इसके अलावा रविवार और त्योहारों के कारण मई में स्कूलों में पढ़ाई से ज्यादा छुट्टियां नजर आ रही हैं. कई राज्य सरकारों ने गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए एडवांस में ही हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिए हैं.

देशभर में बढ़ रही छुट्टियों की संख्या

मई 2026 में वीकेंड्स के अलावा 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस तथा 27 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की छुट्टी रहेगी. 3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार की छुट्टी भी मिलेगी. कई राज्यों में समर वेकेशन की तारीखें पहले से घोषित हैं, जिससे मई का बड़ा हिस्सा बच्चों के लिए आराम और खेल-कूद भरा रहेगा.

दिल्ली-NCR में लंबी छुट्टियां

दिल्ली और एनसीआर में पारा 44 डिग्री के पार जाने की आशंका है. यहां स्कूल 11 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे. अगर लू और गर्मी बढ़ती रही तो छुट्टियां और आगे बढ़ाई जा सकती हैं. येलो अलर्ट के बीच प्रशासन बच्चों की सेहत को प्राथमिकता दे रहा है.

उत्तर प्रदेश और बिहार का प्लान

उत्तर प्रदेश में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूलों को सुबह की शिफ्ट में बदल दिया गया है. यहां समर वेकेशन आमतौर पर 20 मई के आसपास शुरू हो जाती है और जून के अंत तक चलती है. बिहार में भी लू के थपेड़ों के कारण 1 जून से 20 जून तक छुट्टियां घोषित हैं, लेकिन मई के आखिरी हफ्ते से राहत मिलने की संभावना है.

राजस्थान और ओडिशा में पहले शुरू

राजस्थान में सबसे तेज गर्मी पड़ रही है. यहां 17 मई से 20 जून तक स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे. वहीं ओडिशा सरकार ने सबसे पहले एक्शन लिया और 27 अप्रैल से ही समर वेकेशन शुरू कर दी ताकि बच्चे भीषण गर्मी से बच सकें.

हरियाणा और मध्य प्रदेश की स्थिति

हरियाणा में पूरा जून महीना छुट्टियों में जाएगा. मध्य प्रदेश में भी 1 मई से 15 जून के बीच स्कूलों में अवकाश रहने की प्रबल संभावना है. अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीखें थोड़ी अलग हो सकती हैं, इसलिए अभिभावकों को अपने राज्य के शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना जरूर चेक करनी चाहिए.