ICSE, ISC Result 2026 OUT: भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (ICSE) और भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र (ISC) के परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है. आज, 30 अप्रैल, 2026 को सुबह 11 बजे भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. छात्र अब परिषद के आधिकारिक पोर्टल के साथ-साथ अपने UID और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल करके अपनी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
आईसीएसई (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि आईएससी (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गईं.
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने होंगे. वहीं आईएससी कक्षा 12 के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.
इस वक्त एक साथ लाखों छात्र अपना रिजल्ट चेक कर रहे होते हैं. इसलिए अगर वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो तो आप DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं. सीधा लिंक यहां चेक कर सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड देखने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं. रिपोर्टस की मानें तो CISCE परीक्षा में 4 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे.