Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले लोगों के लिए फिलहाल राहत की खबर है. नायरा ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया. यानी इन कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर ईंधन पुराने रेट पर ही मिल रहा है. हालांकि, कच्चे तेल की लगातार ऊंची कीमतों के कारण आगे स्थिति बदलने की आशंका बनी हुई है.
देश में नायरा के 7000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं. ऐसे में कंपनी के नेटवर्क से ईंधन लेने वाले ग्राहकों को अब पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ेगा. खास बात यह है कि इसी साल मार्च में भी नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरी तेल कंपनियों की ओर से भी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. यही वजह है कि मौजूदा बदलाव पर भी नजर बनी हुई है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंबे समय से कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल या उससे ऊपर बनी हुई है. इस महंगे क्रूड का असर तेल कंपनियों की लागत पर पड़ता है और कीमतें बढ़ाने का दबाव बनता है.
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर कीमत है. गुरुग्राम में 102.97 रुपये, नोएडा में 101.77 रुपये, बेंगलुरू में 110.97 रुपये और भुवनेश्वर में 108.97 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. चंडीगढ़ में 102.20 रुपये, हैदराबाद में 115.73 रुपये, लखनऊ में 113.81 रुपये और तिरुअनंतपुरम में 115.49 रुपये प्रति लीटर रेट है.
डीजल की बात करें तो नई दिल्ली में इसकी कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में 99.82 रुपये और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर डीजल मिल रहा है. चेन्नई में रेट 99.55 रुपये, नोएडा में 95.60 रुपये और भुवनेश्वर में 100.68 रुपये है. चंडीगढ़ में डीजल 89.47 रुपये, हैदराबाद में 103.86 रुपये, जयपुर में 98.50 रुपये, पटना में 99.80 रुपये और तिरुअनंतपुरम में 104.41 रुपये प्रति लीटर है.