menu-icon
India Daily

त्योहारों से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का ताजा भाव

2 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी के दाम में हल्का बदलाव देखने को मिला है. दुनिया भर के बाजार, डॉलर की कीमत और त्योहारी मांग का सीधा असर भारत में सोने-चांदी के रेट पर पड़ रहा है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
त्योहारों से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का ताजा भाव
Courtesy: Pinterest

Gold-Silver Price Today: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी के दाम हर किसी के लिए खास मायने रखने लगते हैं. आज यानी 2 अक्टूबर 2026 को देश में सोना-चांदी की कीमत में मामूली बढ़त देखी गई है. इसकी वजह दुनिया भर में बढ़ी हुई मांग और महंगाई का दबाव बताया जा रहा है. अगर आप भी गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आज बाजार में सोना किस रेट पर मिल रहा है.

दिल्ली और मुंबई में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 14,940 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 13,694 रुपए प्रति ग्राम है. वहीं बात करें मुंबई की, तो यहां 24 कैरेट सोना 14,923 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 13,679 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर मिल रहा है. दोनों शहरों में दामों में थोड़ा-बहुत ही अंतर देखने को मिल रहा है.

कोलकाता और चेन्नई में क्या है रेट

कोलकाता की बात करें तो यहां भी सोने के दाम मुंबई के बराबर ही हैं. यहां 24 कैरेट सोना 14,923 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 13,679 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह चेन्नई में भी 24 कैरेट सोने का भाव 14,923 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 13,679 रुपए प्रति ग्राम चल रहा है.

आज चांदी का भाव कितना है

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत भी जानना जरूरी है. आज देश में चांदी का भाव करीब 2 लाख 34 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम है. वहीं सिल्वर 925 यानी स्टर्लिंग सिल्वर का रेट 2 लाख 34 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है. सोने के मुकाबले चांदी सस्ती होने की वजह से निवेश और गहनों दोनों के लिए इसकी मांग काफी रहती है.

शहरों में चांदी के दाम में भी हल्का अंतर

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज चांदी 999 का भाव 2,349 रुपए प्रति 10 ग्राम है, यानी तीनों शहरों में एक जैसा रेट चल रहा है. वहीं चेन्नई में चांदी थोड़ी महंगी है, यहां चांदी 999 का भाव 2,399 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत पर दुनिया भर के बाजार के साथ-साथ इसकी औद्योगिक मांग का भी काफी असर पड़ता है.