menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले देख लें आज का रेट, कहीं आपके शहर में फिर तो नहीं बढ़ गया भाव?

घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर हैं. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. नोएडा समेत कई शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जानें.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले देख लें आज का रेट, कहीं आपके शहर में फिर तो नहीं बढ़ गया भाव?
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर रखने वालों के लिए आज राहत की खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है. क्रूड की कीमत 104.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, जबकि इससे पहले यह 109 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से दुनियाभर में चिंता बढ़ती है, क्योंकि इसका सीधा असर ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है.

फिलहाल घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय करों की वजह से कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. दिल्ली से सटे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के भाव अलग हैं. ऐसे में टंकी फुल कराने या लंबी यात्रा पर निकलने से पहले अपने शहर का रेट जान लेना आपके बजट के लिए जरूरी है.

दिल्ली में आज पेट्रोल कितने रुपये लीटर?

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. यह पिछली कीमत के बराबर है. राजधानी में प्रीमियम पेट्रोल XP95 का भाव 109.24 रुपये प्रति लीटर और हाई-ऑक्टेन XP100 की कीमत 167.35 रुपये प्रति लीटर है. वहीं नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये, गुरुग्राम में 102.97 रुपये और फरीदाबाद में 103.28 रुपये प्रति लीटर है.

दिल्ली में डीजल का आज क्या भाव है?

दिल्ली में डीजल की कीमत आज 95.20 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में डीजल 95.56 रुपये, गुरुग्राम में 95.64 रुपये और फरीदाबाद में 95.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. विशाखापट्टनम में डीजल का भाव 104.11 रुपये प्रति लीटर है. शहरों के बीच इस अंतर की बड़ी वजह स्थानीय कर हैं. विशाखापट्टनम में पेट्रोल 116.39 रुपये प्रति लीटर है.

लखनऊ से भोपाल तक पेट्रोल का भाव

लखनऊ में आज पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर है. पटना में यह 113.37 रुपये, भोपाल में 114.57 रुपये, जयपुर में 112.69 रुपये और रांची में 105.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये, देहरादून में 100.55 रुपये और शिमला में 103.25 रुपये प्रति लीटर है.

इन शहरों में डीजल के दाम कितने हैं?

लखनऊ में डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है. पटना में इसका भाव 99.36 रुपये, भोपाल में 99.64 रुपये, जयपुर में 97.78 रुपये और रांची में 100.49 रुपये प्रति लीटर है. चंडीगढ़ में डीजल 89.47 रुपये, देहरादून में 95.93 रुपये और शिमला में 95.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. फिलहाल कच्चे तेल में नरमी से बाजार को राहत मिली है.